Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » थाना प्रबंधक तिगांव ने पुलिस टीम के साथ गांव जसाना में स्थित एमडीएच कंपनी में महिलाओं को नशे के दुष्परिणाम,112 एप और साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में किया जागरुक

थाना प्रबंधक तिगांव ने पुलिस टीम के साथ गांव जसाना में स्थित एमडीएच कंपनी में महिलाओं को नशे के दुष्परिणाम,112 एप और साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में किया जागरुक

faridabadnews24By faridabadnews24January 18, 2024No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद: डीसीपी बल्लबगढ़ राजेश दुग्गल द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना तिगांव प्रभारी निरीक्षक जयनारायण ने अपनी टीम के साथ जसाना गांव में एमडीएच कंपनी में महिलाओं कर्मियो को नशा के दुष्परिणाम, 112 एप और साइबर फ्रॉड के बचाव के संबंध में जागरुक किया है।

थाना प्रबंधक ने बताया कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसकर किस प्रकार अपने भविष्य को अंधकार में धकेल रही है। किशोरावस्था में नौजवान युवक शौकिया तौर पर नशा करना शुरू करते हैं परंतु धीरे-धीरे उन्हें इसकी लत पड़ जाती है। जिसके पश्चात इसे छोड़ पाना उनके लिए बहुत मुश्किल कार्य हो जाता है। नशा इंसान के स्वास्थ्य के ऊपर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। जिसकी वजह से उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां जकड़ लेती हैं और इंसान को अंदर से खोखला कर देती हैं। अगर आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेकता है तो तुरंत पुलिस को टोल फ्री नंबर 9050891508 पर सूचना देकर समाज को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध अपराध के संबंध में जागरुक करते हुए बताया कि अगर कोई महिला घर या ऑफिस से निकलती है और कोई व्यक्ति उसका पीछा करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। महिला अपनी सुरक्षा के लिए डायल 112 एप डाउनलोड करें। अगर कोई व्यक्ति महिला का आते-जाते समय पीछा करता है तो तुरंत पुलिस को डायल 112 पर सूचना दें सूचना के 5-10 मिनट के अंदर पुलिस टीम आपकी सहायता के लिए पहुंच जाएगी।

साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरुक करते हुए बताया कि कुछ लोग लालच या ऑफर के चक्कर में साइबर ठगी के शिकार हो जाते हैं साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर भोले भाले नागरिकों के साथ साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं परंतु इसके प्रति जागरूक होकर हम साइबर अपराधियों के चंगुल से बच सकते हैं और साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूक होकर अपने साथियों को भी इससे बचा सकते हैं। साइबर ठगी की वारदात घटित होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर सूचना दें ताकि आपके पैसे को तुरंत आपके अकाउंट से भेजे गए दूसरे अकाउंट में फ्रिज किया जा सके।

faridabadnews faridabadnews24 Police station manager Tigaon along with the police team made women aware about the ill effects of drug addiction protection from 112 app and cyber fraud in the MDH company located in village Jasana.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.