Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इन आदतों से बढ़ता है कैंसर का खतरा, दिनभर मोबाइल में लगे रहना, हो सकता है जानलेवा!

इन आदतों से बढ़ता है कैंसर का खतरा, दिनभर मोबाइल में लगे रहना, हो सकता है जानलेवा!

faridabadnews24By faridabadnews24January 20, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आजकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे लोगों को कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है जिनकी लाइफस्टाइल बिगड़ी हुई होती है। ज्यादा शराब पीना, स्मोकिंग करना, एक्सरसाइज न करना, खाने-पीने की गलत आदतें और मोबाइल फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमास करना शरीर में कैंसर की संभावना को बढ़ाता है। हर साल कैंसर से लाखों लोगों की जान जाती है। कैंसर कई तरह के होते हैं जैसे लंग कैंसर, स्किन कैंसर, ब्रैस्ट कैंसर, पेट का कैंसर, आदि। जब शरीर के किसी हिस्से में गांठ बन जाता है तो ये कैंसर की शक्ल लेने लगता है। हालांकि सभी गांठ कैंसर हों ये जरूरी नहीं है। कैंसर होने पर शरीर में कोशिकाएं बहुत तेजी और असामान्य रूप से बढ़ती हैं। जिससे परेशानी होने लगता है। अगर समय रहते पता न चले तो कैंसर जानलेवा हो जाता है। ऐसे में आपको अपनी आदतों को सही रखना बेहद जरूरी है।

इन आदतों से बढ़ता है कैंसर का खतरा (Unhealthy Habits That Leads To Cancer)

  1. मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल- आजकल मोबाइल फोन और लैपटॉप जरूरत बन गए हैं, लेकिन कुछ लोग दिनभर फोन में लगे रहते हैं। ये आदत गलत है। मोबाइल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का कारण बन सकता है। मोबाइल में से रेडियोफ्रीक्वेंसी एनर्जी निकलती है, जो सेहत के लिए हानिकारक साबित होती है। इसलिए मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल जरूरत के लिए ही करना चाहिए।
  2. स्ट्रेस में रहना- जिन लोगों को स्ट्रेस, एंजायटी, मानसिक परेशानियां ज्यादा रहती हैं उन्हें कैंसर की संभावना बढ़ जाती है। जब आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ जाता है। जो हार्ट बीट बढ़ाता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा होती है। स्ट्रेस से ब्लड शुगर भी बढ़ने लगता है। इससे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
  3. स्मोकिंग और एलकोहॉल ज्यादा करना- आजकल स्मोकिंग और एलकोहॉल को लोगों ने फैशन और स्टेटस बना लिया है। जबकि इन दोनों आदतों का सीधा असर लंग, मुंह और गले पर होता है। जो कब कैंसर की शक्ल ले लें पता नहीं चलता है। स्मोकिंग और शराब पीने से माउथ कैंसर, गले और लिवर के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
  4. अधिक देर बैठना- लॉन्ग सिटिंग जॉब कई तरह की बीमारियां पैदा कर रही हैं। अगर आप भी लंबे समय तक बैठे रहते हैं और बहुत कम फिजिकल एक्टिविटी करते हैं तो ये हानिकारक है। ज्यादा समय तक बैठे रहने से कोलोन कैंसर, लंग कैंसर की समस्या हो सकती है। वहीं ज्यादा समय तक धूप में रहने से भी स्किन कैंसर का खतरा रहता है।
  5. मोटापा हो सकता है वजह- खराब लाइफस्टाइल के चलते तेजी से वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में मोटापा और हॉर्मोन्स में बदलाव कई तरह की बीमारियों को पैदा कर देता है। वजन बढ़ने के कारण शरीर में कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए जितना हो सके फिजिकल एक्टिविटी करें और हेल्दी फूड्स का सेवन करें।

NEWS SOURCE : indiatv

being on mobile all day can be fatal! faridabadnews faridabadnews24 These habits increase the risk of cancer
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.