Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा, खाने में जल्दबाजी करना सेहत पर पड़ सकता है भारी

इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा, खाने में जल्दबाजी करना सेहत पर पड़ सकता है भारी

faridabadnews24By faridabadnews24January 23, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आजकल लोग हर काम को जल्दी से जल्दी करना चाहते हैं। फिर चाहे वो कोई काम हो, किसी से बातचीत हो, खाना बनाना हो या फिर खाना खाना हो। लेकिन आपको बता दें जल्दबाजी में भोजन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। जल्दी खाना खाने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। दरअसल कई बार ऑफिस के काम या किसी दूसरे काम के चक्कर में लोग खाने में जल्दबाजी करते हैं। कई बार लोगों को इस बात का अहसास भी नहीं होता कि उन्हें बिना चबाए जल्दी खाने की आदत है। जल्दी जल्दी खाने से खाना ठीक तरीके से पच नहीं पाता है। इतना ही नहीं बल्कि और भी कई बीमारियां का करण बनती है आपकी ये आदत।

  1. अपच की समस्या- जल्दबाजी में खाने खाने से मुंह में सलाइवा सही से काम नहीं कर पाता है। इससे कार्ब्स सही तरीके से पच नहीं पाता है। लंबे समय तक जल्दी खाना खाने की आदत अपच का कारण बन सकती है। इतना ही नहीं इससे खाना बिना ब्रेकडाउन हुए ही भोजन नाली में पहुंच जाता है और डाइजेस्ट करने में परेशानी होती है। इसलिए खाने को अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाना चाहिए।
  2. डायबिटीज का खतरा- जो लोग जल्दबाजी में खाना खाते हैं उनका वजन काफी बढ़ जाता है। ऐसे लोगों को मोटापे के कारण डाइबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इस आदत से आपको टाइप 2 डायबिटीज का खतरा हो सकता है।
  3. मोटापे की समस्या- जल्दी जल्दी खाना खाने से मोटापे की समस्या हो सकती है। जब आप खाने को कम चबाकर खाते हैं तो इससे दिमाग को संकेत मिलते हैं कि अभी आपका पेट ठीक से नहीं भरा है। ऐसी स्थिति में आपका और खाने का मन करता है। इससे आप भूख से ज्यादा खा जाते हैं, जिससे वजन बढ़ने लगता है। कहा जाता है एक निवाले को कम से कम 15 और ज्यादा से ज्यादा 32 बार चबा कर खाना चाहिए।
  4. गला हो सकता है चोक- कई बार जल्दबाजी में खाना खाने से गला चोक होने का खतरा रहता है। जल्दी जल्दी खाने से भोजन गले में अटक जाता है, जिससे चोकिंग हो सकती है। चोकिंग एक ऐसी परेशानी है जो आपकी जान भी ले सकती है। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए खाने के अच्छी तरह से चबाकर खाएं।
  5. अन्य समस्याएं- हमारे शरीर की कार्यप्रणाली एक-दूसरे से जुड़ी हुई है। ऐसे में खाना जल्दी खाने से इन समस्याओं के अलााव मेटाबॉलिक सिंड्रोम, हार्ट डिजीज, गुड कोलेस्ट्रॉल की कमी और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

NEWS SOURCE : indiatv

being hasty in eating can take a toll on health. faridabadnews faridabadnews24 The risk of these diseases increases
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.