Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी उद्घाटन, सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में बिखरेंगे अयोध्या नगरी के विविध रंग

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी उद्घाटन, सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में बिखरेंगे अयोध्या नगरी के विविध रंग

faridabadnews24By faridabadnews24January 24, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: श्रीराम जन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर में प्रभु राम के विग्रह रूप में विराजमान होने के बाद अब दो से 18 फरवरी तक लगने वाले 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में अयोध्या नगरी के विविध रंग देखने को मिलेंगे। सूरजकुंड मेला प्रशासन हस्तशिल्प कला के साथ-साथ धर्म-संस्कृति व देशभक्ति की खुशबू से मेला परिसर सराबोर करने की तैयारी कर रहा है। रामलला के विग्रह की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के बाद वैसे भी देश-विदेश में राम नाम की गूंज बढ़ गई है।

देवी देवता के रूप में आएंगे कलाकार

मेला प्रशासन 22 जनवरी को अयोध्या में हुए भव्य समारोह से विभोर हुए लोगों को अपने साथ जोड़े रखना चाहता है। इसके लिए भगवान रामजी की महिमा से जुड़े कार्यक्रमों की मुख्य चौपाल पर प्रस्तुति दी जाएगी। प्रतिदिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में अयोध्या नगरी छाई रहेगी। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से हर वर्ष राजस्थान से बहरूपियों को भी आमंत्रित किया जाता है। इस बार मेले में अलग-अलग देवी-देवताओं में रूप में कलाकार आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी मेले का उद्घाटन

सूरजकुंड मेले में इस बार ऐसे शिल्पियों को आमंत्रित किया गया है, जो रामायण व महाभारत के अलग-अलग पात्रों के मुखौटे बनाते हैं। रंगमंच से जुड़े कलाकार और रामलीला कमेटी के पदाधिकारी इन मुखौटों की जमकर खरीदारी करेंगे, ऐसा मेला अधिकारियों का मानना है। मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु करेंगी। मेले में पार्टनर कंट्री तंजानिया तथा थीम स्टेट गुजरात रहेगा। पहली बार मेले का कल्चरल थीम स्टेट भी बनाया गया है। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से पूर्वोत्तर राज्यों को कल्चरल थीम स्टेट के रूप में जोड़ा गया है। इनमें असम, अरुणाचल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम शामिल हैं। इन राज्यों के कलाकारों और हस्तशिल्पियों को अपनी कला के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि असम के शिल्पी बांस से मुखौटा बनाने में माहिर हैं। अरुणाचल की लकड़ी पर नक्काशी कला पुरानी परंपरा है। यहां की जनजातियों द्वारा पारंपरिक लकड़ी की आकृतियों को चित्रित किया जाता है।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 President Draupadi Murmu will inaugurate various colors of Ayodhya city will be scattered in Surajkund Handicraft Fair
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.