
बल्लभगढ़: स्टेट विजिलेंस टीम ने सेक्टर-8 थाने में तैनात एक हवलदार को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मंगलवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी हवलदार पीड़ित से 9000 रुपये की रिश्वत पहले भी ले चुका है। वह इंटरनेट की लाइन खोदने को लेकर एक ठेकेदार से पैसे की मांग कर रहा था। विजिलेंस टीम के अनुसार फरीदाबाद की आदर्श कॉलोनी निवासी जतिन कुमार ने टीम को सूचना दी थी कि हवलदार अनिल कुमार हवलदार उसे सर्वोदय अस्पताल के पीछे एयरटेल की इंटरनेट की लाइन की तार डालने के लिए खुदाई नहीं करने दे रहा है इसके बदले में पैसे मांग रहा है। विजिलेंस की इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार व सीनियर टाउन प्लानर देवेंद्र पाल के साथ टीम ने जतिन को 3000 रुपये देकर मंगलवार को थाने में भेज दिया। उसके बाद इशारा पाते ही विजिलेंस की टीम ने हवलदार अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
NEWS SOURCE : livehindustan
