
Entertainment Top 5 News 27 January: मनोरंजन जगत से इस समय एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। ब्राजील की मशहूर पॉप स्टार डानी ली का निधन हो गया है। 42 साल की उम्र में डानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके अलावा बॉबी देओल के 55वें जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने कंगुवा से एक्टर का पहला पोस्टर जारी किया है जिसे देख आपकी रूह कांप जाएगी। यहां पढ़ें मनोरंजन की बड़ी खबरें।
सिंगर डानी ली का निधन
मौजूदा समय में देखा गया है कि सेलेब्स सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए कई तरह की सर्जरी कराते हैं। जिसका कई बार उनको पॉजिटिव परिणाम हासिल होता है तो कई सेलेब्स इन सर्जरी के गलत रिजल्ट के वजह से अपनी जान भी गंवा देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में ब्राजील की मशहूर पॉप स्टार डानी ली के साथ हुआ है। खबर है कि गलत लिपोसक्शन सर्जरी की वजह से होने वाली समस्याओं के चलते डानी ली का निधन हो गया है। 42 साल की उम्र में उनके निधन से ब्राजील की म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

मुंबई पहुंचे निक जोनस
अमेरिकी पॉप रॉक बैंड जोनस ब्रदर्स (Jonas Brothers) का क्रेज पूरी दुनिया में है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस की इंडिया में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर एक्ट्रेस के साथ देखे जाते हैं। प्रियंका भी निक के हर कॉन्सर्ट को अटेंड करती हैं और लॉस एंजलिस से फैंस के लिए प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर करती हैं। एक्ट्रेस के पति इंडिया में हैं, जहां से इनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है
‘कंगुवा’ से खतरनाक पोस्टर जारी
हिंदी सिनेमा के कई हीरो ने साउथ फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाकर वाहवाही लूटी है। ‘लियो’ में संजय दत्त के डरावने अवतार के बाद अब बॉबी देओल (Bobby Deol) भी साउथ में डेब्यू करने जा रहे हैं और वो भी विलेन बनकर। बॉबी देओल ने साल 1995 में फिल्म ‘बरसात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इन 29 सालों में बॉबी ने कई फिल्मों में हीरो की भूमिका निभाई, लेकिन उन्हें खास पहचान हासिल नहीं हुई। ‘आश्रम’ सीरीज से बतौर विलेन बॉबी ने लाइमलाइट बटोरी और ‘एनिमल’ में अबरार की भूमिका निभाकर वह इंडस्ट्री में छा गये। ‘एनिमल’ के बाद अब बॉबी एक और फिल्म में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं
बॉबी देओल ने ऐसे मनाया जन्मदिन
‘एनिमल’ फिल्म से जबरदस्त कमबैक करने वाले बॉबी देओल (Bobby Deol) को लेकर आज भी फैंस में दीवानगी बरकरार है। एक लंबे समय के बाद एक्टर ने सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की और वो भी ऐसी कि देखने वाले देखते ही रह गए। फैंस उन्हें ‘लॉर्ड बॉबी’ कहकर बुलाने लगे। आज इस टैलेंटेड एक्टर का बर्थ डे है

शोभिता धुलीपाला का हॉलीवुड में डेब्यू
मॉडलिंग, साउथ, बॉलीवुड और ओटीटी में धमाका मचाने के बाद शोभिता धुलीपाला अब हॉलीवुड में डेब्यब करने जा रही हैं। देव पटेल के साथ उनकी आगामी फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ‘मेड इन हेवन’, ‘द नाइट मैनेजर’ और ‘मेजर’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकीं शोभिता धुलीपाला (Sobhita Dhulipala) का इंटरनेशनल फिल्म में अभिनय देखने को मिलेगा। शोभिता हॉलीवुड मूवी ‘मंकी मैन’ (Monkey Man) में दिखाई देंगी। यह एक्ट्रेस की हॉलीवुड में डेब्यू फिल्म है।
NEWS SOURCE : jagran
