Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा, 2015 की वो पॉपुलर फिल्म, जिसका हिस्सा बनते-बनते रह गईं रवीना टंडन

सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा, 2015 की वो पॉपुलर फिल्म, जिसका हिस्सा बनते-बनते रह गईं रवीना टंडन

faridabadnews24By faridabadnews24January 28, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

रवीना टंडन इन दिनों अपनी नई सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. ये सीरीज ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है, जिसमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. रवीना टंडन ने अपने पूरे करियर में कई फिल्ममेकर्स के साथ काम किया है, लेकिन अब उन्होंने कुछ डायरेक्टर्स के नाम लेते हुए उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है. इसके अलावा रवीना ने ये भी बताया कि वह जोया अख्तर की एक पॉपुलर मूवी का हिस्सा बनते-बनते रह गई थीं.

ईटाइम्स के साथ इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने बताया कि वह किन डायरेक्टर्स के साथ फ्यूचर में काम करना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का ऑफर मिला था. दुर्भाग्यवश बात नहीं बन पाई और ये मूवी उनके हाथ से निकल गई. जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ साल 2015 में रिलीज हुई थी. इसमें रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, शेफाली शाह, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे सितारों अहम भूमिका निभाई थी.

इन डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहती हैं रवीना टंडन
इसके अलावा रवीना टंडन अपनी दोस्त और फेमस डायरेक्टर फराह खान के साथ काम करने की इच्छा जताई. हालांकि, रवीना को अभी तक उनके साथ काम करने का मौका नहीं मिला. वहीं, रवीना ने कहा कि वह मेघना गुलजार, संदीप रेड्डी वांगा और श्रीराम राघवन जैसे फिल्ममेकर्स के साथ फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं.

इस ओटीटी पर स्ट्रीम हुई रवीना टंडन की ‘कर्मा कॉलिंग’
बताते चलें कि रवीना टंडन ने वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ में इंद्राणी कोठारी का रोल निभाया है. वहीं, वरुण सूद और नम्रता सेठ भी इस सीरीज हैं. बदला लेने की कहानी पर बनी ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 26 जनवरी को स्ट्रीम हुई है. इसके अलावा रवीना टंडन ‘वेलकम 3’ में नजर आएंगी, जिसका डायरेक्शन अहमद खान कर रहे हैं. ये पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, जिसमें नाना पाटेकर का उदय शेट्टी और अनिल कपूर का मजनू किरदार काफी चर्चा में रहा है.
NEWS SOURCE : news18
After years faridabadnews faridabadnews24 in which Raveena Tandon was a part. the actress revealed that popular film of 2015
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.