Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विजय सिन्हा के बारे में भी जानिए, राबड़ी सरकार में रहे मंत्री, अब सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए डिप्टी सीएम

विजय सिन्हा के बारे में भी जानिए, राबड़ी सरकार में रहे मंत्री, अब सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए डिप्टी सीएम

faridabadnews24By faridabadnews24January 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Nitish Kumar News: बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार की जेडीयू और बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। रविवार सुबह राजभवन पहुंचकर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। आज शाम को ही वे सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। इस सरकार को 128 विधायकों का समर्थन हासिल है, जबकि सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 का है। नीतीश की नई सरकार में बीजेपी की ओर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। दोनों के नामों के साथ ही बीजेपी ने एक बार फिर से चौंकाया है, क्योंकि पहले संभावना जताई जा रही थी कि रेणु देवी, तारकिशोर या सुशील मोदी में से किन्हीं दो को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। हालांकि, अब यह जिम्मेदारी सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को मिलने जा रही है।

कौन हैं सम्राट चौधरी, जिन्हें मिलेगी डिप्टी सीएम की कमान
राकेश कुमार उर्फ सम्राट चौधरी को बीजेपी ने बिहार की कमान पिछले साल सौंपी थी। कोइरी समाज से आने वाले सम्राट चौधरी 27 मार्च, 2023 को बिहार बीजेपी अध्यक्ष बनाए गए थे। इस समय वे बीजेपी की ओर से एमएलसी हैं। वे छह साल पहले बीजेपी में शामिल हुए। साल 2014 में सम्राट ने 13 विधायकों को पार्टी से अलग करके आरजेडी में टूट की योजना भी बनाई थी। वे आरजेडी सरकार में साल 1999 में राबड़ी सरकार में कृषि मंत्री भी रह चुके हैं। साल 1990 में चौधरी एक्टिव पॉलिटिक्स में आए और फिर 2000 और 2010 में वे परबत्ता विधानसभा से विधायक भी बनते रहे। बीजेपी में शामिल होने से पहले सम्राट न सिर्फ आरजेडी में रहे, बल्कि जनता दल यूनाइटेड का भी हिस्सा रहे हैं। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने सम्राट को स्टार कैंपेनर भी नियुक्त किया था।

कौन हैं विजय कुमार सिन्हा?
विजय कुमार सिन्हा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। बीजेपी नेता विजय सिन्हा साल 2010 से लखीसराय विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह 25 नवंबर 2020 से 24 अगस्त 2022 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे। विजय सिन्हा ने महागठबंधन सरकार द्वारा उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 54 साल के विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं। वे लखीसराय से साल 2020 में लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए। सिन्हा बिहार सरकार में अतीत में श्रम संसाधन मंत्री भी रह चुके हैं।

सम्राट चौधरी बोले- 40 सीटें जीतने का लिया संकल्प
बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि जब नीतीश कुमार की ओर से नई सरकार बनाने का प्रस्ताव आया तो बीजेपी ने उसका समर्थन किया। उन्होंने इसे भावनात्मक क्षण बताते हुए कहा कि आज मुझे विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। मैं इसके लिए पीएम मोदी और सभी को धन्यवाद देता हूं। बिहार के विकास और आतंक को खत्म करने के लिए 2020 में जनसमर्थन मिला था। उन्होंने कहा, “जब नीतीश कुमार का प्रस्ताव बीजेपी के पास आया तो हमने उसका समर्थन करने का फैसला किया। हमने बिहार से 40 लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया है।”

NEWS SOURCE : livehindustan

Also know about Vijay Sinha faridabadnews faridabadnews24 minister in Rabri government now Samrat Chaudhary will become the new Deputy CM of Bihar.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.