Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कहा- शादी का झांसा देकर कई बार किया बलात्कार, एक्ट्रेस ने पूर्व विधायक के बेटे पर लगाया रेप का आरोप

कहा- शादी का झांसा देकर कई बार किया बलात्कार, एक्ट्रेस ने पूर्व विधायक के बेटे पर लगाया रेप का आरोप

faridabadnews24By faridabadnews24January 30, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Crime News. एक एक्ट्रेस ने पूर्व विधायक के बेटे पर रेप का आरोप लगाया है. फिल्म अभिनेत्री ने कहा कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. आरोपी ने उसके सिर पर पिस्तौल रखकर उसे धमकी दी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पूरा मामला महाराष्ट्र के सोलापुर का है. पुलिस ने राज्य के पूर्व विधायक रविकांत पाटिल के बेटे विराज पाटिल के खिलाफ मराठी एक्ट्रेस के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. मराठी अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि विधायक के शादीशुदा बेटे ने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती रेप किया. मराठी अभिनेत्री का आरोप है कि विधायक का बेटे फेसबुक के लिए 2023 में संपर्क में आया था और दोस्त बना था. अभिनेत्री का आरोप है कि शादी करने की बात कहने पर पूर्व विधायक के बेटे ने धमकाया.

सोलापुर पुलिस ने मराठी अभिनेत्री की शिकायत पर पूर्व विधायक रविकांत पाटिल के बेटे विराज पाटिल पर अभिनेत्री से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया. आरोपी की पहचान सोलापुर के सोरेगांव निवासी विराज रविकांत पाटिल के रूप में हुई है. यह मामला विमानतल पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. घटना अगस्त 2023 से जनवरी 2024 के बीच की बताई गई है. शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है. वह अगस्त 2023 में फेसबुक के माध्यम से उससे जुड़ा था. उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी को तलाक देने और उससे शादी करने का वादा किया था. जिसके बाद सहमति से यौन संबंध बने.

शिकायत के मुताबिक, ये घटना 27 अगस्त 2023 से 20 जनवरी 2024 के बीच विमाननगर और मुलशी के एक रिसॉर्ट में हुई. विराज पाटिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 376 (2) (एन), 377, 323, 504 और 506 के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

NEWS SOURCE : lalluram

actress accused former MLA's son of rape faridabadnews faridabadnews24 Said- raped several times on the pretext of marriage
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.