Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » महिला ने ऑटो रिक्शा में स्कूल की प्रधानाचार्य से चोरी किए आभूषण और नकदी, क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

महिला ने ऑटो रिक्शा में स्कूल की प्रधानाचार्य से चोरी किए आभूषण और नकदी, क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

faridabadnews24By faridabadnews24January 31, 2024No Comments2 Mins Read
फ़रीदाबाद: डीसीपी क्राइम हेमेन्द्र कुमार मीणा के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी कप्तान सिंह की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार की गई आरोपित महिला का नाम शारदा है जो पलवल के असावटी गांव की रहने वाली है। दिनांक 27 जनवरी को ओल्ड फरीदाबाद थाने में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें शिकायतकर्ता महिला जो एक स्कूल की प्रधानाचार्य हैं उन्होंने बताया कि वह दोपहर करीब 3:00 बजे छुट्टी के बाद स्कूल से ई रिक्शा लेकर अपने घर के लिए रवाना हुई जिसमें एक महिला और बच्चा पहले से बैठा हुआ था और वह रास्ते में उतर गई। प्रधानाचार्य जब अपने घर पहुंची और उसने अपना बैग चेक किया तो उसमें से 69000 रुपए नगद, सोने की 1 चैन, अंगूठी, लॉकेट व कुछ जरूरी कागजात गायब मिले।
उन्होंने थाने में अपनी शिकायत दी जिसके आधार पर चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को सेक्टर 19 मार्केट में सोने की चेन बेचने की फिराक में घूम रही महिला को काबू कर लिया। आरोपित महिला ने बताया कि जब प्रधानाचार्य अपना मोबाइल देख रही थी तो उसने चुपके से उनके बैग से छोटा पर्स निकाल लिया जिसमें यह सारा सामान था। उसने बताया कि उसने सोने की अंगूठी और लॉकेट ₹25000 में बेच दिए और वह चेन को बेचने के लिए सेक्टर 19 आई थी जहां पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया। महिला के कब्जे से पुलिस द्वारा सोने की चेन तथा ₹80000 नकद बरामद किए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित महिला दिल्ली में जेब काटने के जुर्म में दो बार जेल जा चुकी है और उसने जेल से बाहर आने के पश्चात फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित महिला को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
Crime Branch DLF arrested her and sent her to jail. faridabadnews faridabadnews24 Woman stole jewelery and cash from school principal in auto rickshaw
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.