
Faridabad : भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को सर्वजन हितैषी बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश के विकास को नए पंख लगेंगे और उन्नति के द्वार खुलेंगे। यहां जारी प्रेस बयान में गोल्डी अरोड़ा ने कहा कि रेलवे में बजट के लिए काफी कुछ रखा गया है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी वहीं इंस्फाट्रक्चर में 11 फीसदी बढ़ोतरी करके बजट को बेहतर बनाया गया है और इससे देश के विकास को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री जी द्वारा पेश किये गए अंतरिम बजट में मध्यम वर्ग के लिए अगले 5 साल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लगभग 2 करोड़ घर बनाने का निर्णय एक क्रांतिकारी कदम है। युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब के उत्थान को समर्पित बजट देश के क़तार में खड़े अंतिम व्यक्ति को सशक्त करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनों के भारत को साकार करने वाला बजट है और इसमें हर वर्ग के उत्थान का ध्यान रखा गया है।
