Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब इस दिग्गज नेता की सीट पर फंसा पेंच, कांग्रेस-AAP गठबंधन में आया एक और रोड़ा! : Lok Sabha Election 2024

अब इस दिग्गज नेता की सीट पर फंसा पेंच, कांग्रेस-AAP गठबंधन में आया एक और रोड़ा! : Lok Sabha Election 2024

faridabadnews24By faridabadnews24February 2, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली। दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन का प्रारूप लगभग तैयार है, लेकिन फिर भी फाइनल नहीं हो पा रहा और इंतजार लंबा हो रहा है तो इसके पीछे अन्य राज्य हैं। इनमें गुजरात की भरूच और चंडीगढ़ सीट भी बड़ा मुददा है, जिस पर दोनों पार्टियों में सहमति नहीं बन पाई है।

सीट शेयरिंग का यह फार्मूला

कांग्रेसी सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में चार एवं तीन के फार्मूले पर दोनों पार्टियों का चुनाव लड़ना तय है। आप को चार और कांग्रेस को तीन सीट मिलेंगी, लेकिन सीटों का बंटवारा और गठबंधन की औपचारिक घोषणा से पहले अन्य राज्यों का विवाद सुलझाने का प्रयास चल रहा है।

इन सीटों पर फंसा पेंच

सूत्रों के मुताबिक आप चाहती है कि गुजरात की भरूच सीट पर वह अपना उम्मीदवार उतारे, लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं है। कारण- इस सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता दिवगंत अहमद पटेल लड़ते रहे हैं। अब इस सीट पर उनके परिजन दावा ठोक रहे है। ऐसे में पार्टी के लिए पटेल के परिवार की अनदेखी आसान नहीं है।

दूसरी तरफ चंडीगढ़ लोकसभा सीट भी आप अपने खाते में रखना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसके लिए भी तैयार नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि आप इस सीट पर चुनाव चिन्ह अपना रखना चाहती है, भले ही उम्मीदवार कांग्रेस की पसंद का क्यों न हो। अब यह तो समय ही बताएगा कि इस संदर्भ में दोनों दलों के बीच क्या सहमति बनती है।

दिल्ली में गठबंधन पर असमंजस

सूत्र बताते हैं कि उक्त दोनों विवाद सुलझने के बाद दिल्ली की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। अलबत्ता, इसमें और कितना समय लगेगा, यह कह पाना मुश्किल है। उच्च स्तर पर दोनों ही पार्टियों में विचार विमर्श और बैठकों का दौर जारी है।

क्या कहते हैं कांग्रेसी

कांग्रेस भी आईएनडीआईए का एक घटक है और आप सहित अन्य पार्टियां भी। इसलिए लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का फैसला शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर ही लिया जा रहा है। कहीं बात बन रही है तो कहीं नहीं। इस बीच हमने दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। यह तैयारी दोनों ही सूरतों में अहम है। गठबंधन हो, तब भी और न हो, तब भी। तीन फरवरी का कार्यकर्ता सम्मेलन भी कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव का शंखनाद ही है। -अरविंदर सिंह लवली, अध्यक्ष, दिल्ली कांग्रेस

NEWS SOURCE : jagran

another hurdle in the Congress-AAP alliance! :Lok Sabha Election 2024 faridabadnews faridabadnews24 Now there is a problem in the seat of this veteran leader
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.