Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आनंद कौशिक व बलजीत कौशिक के संयोजन में आयोजित जनसभा में उमड़ा जनसमूह

आनंद कौशिक व बलजीत कौशिक के संयोजन में आयोजित जनसभा में उमड़ा जनसमूह

faridabadnews24By faridabadnews24February 3, 2024No Comments4 Mins Read

Faridabad : पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा है कि भाजपा सरकार के दस वर्षाे में देश और प्रदेश विकास की धुरी से कोसों पीछे छूट गया है, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, औद्योगिक दृष्टि आदि सभी मामलों में देश व प्रदेश पिछड़ गया है। लोग बिजली, पानी, सडक़ें व सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे है, लेकिन सरकार में बैठे मंत्री व विधायक जनसमस्याओं पर पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास से जनता ने भाजपाईयों को वोट देकर सत्तासीन किया था, आज जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है और इस सरकार से पीछा छुड़ाना चाहती है। कुमारी सैलजा पूर्व विधायक आनंद कौशिक एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलजीत कौशिक के संयोजन में सेक्टर-12 में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थी। इससे पूर्व कुमारी सैलजा को पुष्पवर्षा के द्वारा रैली स्थल तक लाया गया, जहां पूर्व विधायक आनंद कौशिक, बलजीत कौशिक, विनोद कौशिक सहित अन्य कांग्रेसजनों ने बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बलजीत कौशिक ने कुमारी सैलजा को गदा भेंट करके उनका स्वागत किया।

कुमारी सैलजा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की बुनियाद पूरी तरह से झूठ पर टिकी हुई है। ऐसे में हर हरियाणवी को उनके झूठ से अवगत करवाने के लिए लिए कांग्रेस ने जनसंदेश यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर साल दो करोड़ नौकरियों देने का वादा किया था, जो कि पूरी तरह से जुमला साबित हुआ, क्योंकि आज हरियाणा का युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल उठी है और यह लहर भाजपा को सत्ताविहिन करके ही थमेगी। उन्होंने रैली में आए लोगों से कहा कि अगर वह अपना भविष्य बेहतर चाहते है तो आने वाले चुनावों में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके झूठी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाए। इस अवसर पर रैली के आयोजक बलजीत कौशिक ने जनसभा में उमड़े सभी लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि जो मान सम्मान लोगों ने इतनी बड़ी संख्या में आकर उन्हें दिया है, उसके लिए वह सदैव उनके आभारी रहेंगे और मौका मिला तो फरीदाबाद का समूचा विकास करके इस ऋण को उतारेंगे।

इस अवसर पर विचार विभाग हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कौशिक, प्रदीप जेलदार, जिला प्रधान महिला कांग्रेस कमेटी सुनीता फागना, देबू कौशिक, जितेंद्र चंदेलियाप्रवक्ता कांग्रेस कमेटी, राजा सैनी, योगेश तंवर, पिंटू सैनी, रोहित सैनी, अनुज शर्मा, मंगत शर्मा, रविंद्र वशिष्ठ, रिंकू गर्ग, एल एंन मित्तल, राजू मिगलानी, सुरेश बेनीवाल, सचिन सैनी, पवन पाराशर महासचिव बार एसोसिएशन, श्याम कौशिक, बल्लभगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश, डॉ सौरभ शर्मा वाइस चेयरमैन हरियाणा ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, पराग गौतम, संदीप पाराशर पूर्व महासचिव बार एसोसिएशन, फरीदाबाद, अश्वनी कौशिक स्टेट कोऑर्डिनेटर विचार विभाग, देवेंद्र दीक्षित, अजय शर्मा, श्री भगवान शर्मा, जवाहर ठाकुर, संजीव ठाकुर, अमित बंसल, अरुण अग्रवाल, मेहरचन्द पाराशर, सुनिल, यशपाल फ़ौजी, विकास भगाना, जयंत कौशिक, विनय चौधरी, यस बब्बर, नरेंद्र कौशिक, मयंक चौधरी, श्याम सुंदर शर्मा, सोनू, मगत राम, कृष्णा शर्मा, मुकेश कौशिक, प्रमोद शर्मा, सुगनचंद जैन, एन के शर्मा, बबलू चौधरी, राम नरेश, दीपक कौशिक, प्रेम यादव, राजेंद्र जिंदल l

दिलीप भारती, राजेश दहिया, कुंवर सिंह मलिक, मोती पंडित, महावीर सैनी, विनोद सैनी, जुल्फिकार अली, विक्रम पोसवाल, चान्द खान, मुख्तार खान, गायत्री देवी, नीलम, नीलम, ज्ञानवीर मलिक, मालवती पांचाल, सरला भमोतरा, लाडो देवी, पम्मी, प्रीतम प्रधान, सोनू, हरिलाल गुप्ता, आशा शर्मा, बिल्लू यादव, भारतशर्मा, गौरव वशिष्ठ, जयवीर मास्टर जी, भूपेंद्र, लक्ष्मण सैनी, राजेश्वर गोयल, देवदत्त कौशिक, श्याम, रमेश सरपंच जुनेरा, संतोष कौशिक, सुनील पाराशर, राजकुमार, जय भगवान भारद्वाज, महेंद्र यादव, केडी शर्मा, अजय रावत, अनुज शर्मा एडवोकेट सहित अनेको गणमान्य लोग मौजूद थे।

Crowd gathered in the public meeting organized in conjunction with Anand Kaushik and Baljit Kaushik. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.