Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घर में नहीं बची थी 1 फूटी कोड़ी, मीलों पैदल चलकर बचाती थीं पैसे, धर्मेंद्र की मूवी से कंगाल हुए रुपाली के पिता

घर में नहीं बची थी 1 फूटी कोड़ी, मीलों पैदल चलकर बचाती थीं पैसे, धर्मेंद्र की मूवी से कंगाल हुए रुपाली के पिता

faridabadnews24By faridabadnews24February 4, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मुंबई: टीवी की सबसे पॉपुलर और महंगी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली किसी पहचान की मोहताज नहीं है. लेकिन उनके पिता के अनिल गांगुली और भाई विजय गांगुल के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं. उनके पिता अनिल गांगुली एक फिल्ममेकर रहे हैं. जबकि भाई एक कोरियोग्राफर हैं. फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक होने के बाद भी रुपाली को काफी संघर्ष करना पड़ा है. उन्होंने हाल में खुलासा किया कि कैसे उनके पिता की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप होने के बाद वह कंगाल हो गए थे. रूपाली ने अपने पहले थिएटर प्ले के लिए मिली फीस का भी खुलासा किया l

साल 1991 में अनिल गांगुली ने ‘दुश्मन देवता’ को डायरेक्ट किया. फिल्म में धर्मेंद्र लीड रोल में थे. यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई. इस फिल्म के फ्लॉप होते ही वह आर्थिक तंगी से गुजरने लगे. रूपाली ने मैशबल इंडिया को बताया, “मैं वर्ली से पृथ्वी थिएटर (लगभग 15 किमी की दूरी) तक पैदल जाती थी क्योंकि मेरे पिता की फिल्में फ्लॉप हो गईं और हम गरीब हो गए.”

रुपाली गांगुली ने आगे कहा, “उनके (अनिल गांगुली) पास जो कुछ भी था वह सब बिक गया. उन्होंने धर्मेंद्र के साथ दुश्मन देवता नाम की एक फिल्म बनाई और वह फ्लॉप हो गई. मेरे पिता को तनाव के कारण शुगर हो गया और उस समय बहुत सी अन्य चीजें हुईं. हमने सारा पैसा खो दिया.”

रुपाली गांगुली ने बताया कि उन दिनों, फिल्ममेकर्स फिल्में बनाने के लिए अपनी प्राइवेट प्रॉपर्टी का निवेश करते थे क्योंकि कोई “कॉर्पोरेट सिस्टम” नहीं था. उन्होंने कहा, “यह वह समय था जब ज्वैलरी बेचकर और घर गिरवी रखकर फिल्ममेकर के पैसे से फिल्में बनाई जाती थीं, यही फैशन था, यही जुनून था.”

थिएटर के लिए 50 मिलती थी फीस

रुपाली गांगुली ने खुलासा किया, “मेरा पहला नाटक पृथ्वी थिएटर में ‘आत्मकथा’ था और इसका निर्माण दिनेश ठाकुर ने किया था. मैंने उनके साथ अपनी थिएटर जर्नी शुरू की. मेरे पहले नाटक के लिए मुझे 50 रुपए मिले थे और कभी-कभी मुझे समोसा भी मिलता था. उस वक्त यह बहुत सारा पैसा था.”

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 Rupali's father became poor due to Dharmendra's movie she used to walk miles to save money There was not even a penny left in the house
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.