Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बीटीएस वीडियो में दिखा रोमांचक सफर, ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण कैसे बनीं स्क्वाड्रन लीडर ‘मिन्नी’

बीटीएस वीडियो में दिखा रोमांचक सफर, ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण कैसे बनीं स्क्वाड्रन लीडर ‘मिन्नी’

faridabadnews24By faridabadnews24February 8, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ रिलीज के बाद से ही धुआंधार कमाई कर रही है। जहां दर्शकों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ फिल्म में कुछ जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखे, वहीं एक्टर्स की परफॉर्मेंस ने भी लोगों को इम्प्रेस किया है। जिसमें फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी शुमार हैं। ‘फाइटर’ में दीपिका ने स्क्वाड्रन लीडर ‘मिन्नी’ के रोल में अपनी दमदार एक्टिंग की झलक दिखाई। अब मेकर्स ने इस किरदार से उनके जुड़ने की जर्नी को एक बीटीएस वीडियो में शेयर किया है।

दीपिका ने जीता दिल 

फिल्म में एक फाइटर की सच्ची भावना को अपने में समेटे हुए दीपिका ने वास्तव में हर इमोशन को स्क्रीन पर सही ढंग से पेश किया है। जी हां, चाहे वह उन्हें स्क्रीन पर एरियल एक्शन करते देखना हो या उनका रोमांटिक और फन लविंग साइड हो या फिर उनके कमजोर साइड से लेकर देश के प्रति उनका गर्व, दीपिका ने वास्तव में हर फ्रेम में दिल जीत लिया है।

बिहाइंड द सीन वीडियो में सामने आई कहानी

हाल में दीपिका के स्क्वाड्रन लीडर ‘मिन्नी’ बनने के सफर की झलक देते हुए मेकर्स ने एक बिहाइंड द सीन वीडियो जारी किया है। इसमें दीपिका का दृढ़ संकल्प देखते ही बनता है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने किरदार में पूरी तरह से डूबी दिखाई दे रही हैं, बॉडी लैंग्वेज को बेहतर बनाने से लेकर इमोशनल स्ट्रेंथ को दर्शाने तक, दीपिका ने साबित किया कि कैसे वो एक एयर वॉरियर की भूमिका निभाने के लिए एक सुपर परफेक्ट चॉइस है। सोशल मीडिया पर निर्माताओं ने बीटीएस वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा – “वह कमाल की हिम्मत और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है! स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ के निर्माण के बारे में आपको बताते हुए… कॉल साइन: मिन्नी #Fighter Forever फ़िल्म को अपने पास के थिएटर्स में देखें।”

देखिए ये वीडियो…

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘फाइटर’ 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख और आशुतोष राणा भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं।

NEWS SOURCE : indiatv

Exciting journey shown in BTS video faridabadnews faridabadnews24 how Deepika Padukone became Squadron Leader 'Minnie' in 'Fighter'
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.