Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आपत्तिजनक VIDEO बनाकर करती थी ब्लैकमेल, महिला ने हनीट्रैप में फंसाकर पुलिस इंस्पेक्टर से ठगे 90 लाख रुपए

आपत्तिजनक VIDEO बनाकर करती थी ब्लैकमेल, महिला ने हनीट्रैप में फंसाकर पुलिस इंस्पेक्टर से ठगे 90 लाख रुपए

faridabadnews24By faridabadnews24February 8, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजस्थान के अलवर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने एक पुलिस इंस्पेक्टर को हनीट्रैप का शिकार बनाया और उससे 90 लाख रुपए ठग लिए। हनीट्रैप का शिकार एक सिपाही भी हुआ है, उससे 6.5 लाख रुपए ठगे गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

अलवर में एक महिला और उसके परिवार के लोग गिरोह बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने का काम कर रहे थे। इस गिरोह का शिकार एक पुलिस इंस्पेक्टर और एक सिपाही हुआ है। इस गिरोह ने पुलिस इंस्पेक्टर से 90 लाख रुपए और सिपाही से 6.5 लाख रुपए ठग लिए।

एसपी ने क्या बताया?

इस मामले में एसपी का बयान भी सामने आया है। एसपी आनंद शर्मा के मुताबिक, राजस्थान पुलिस के इंस्पेक्टर और एक सिपाही ने अलवर के अरावली विहार थाना में एक रिपोर्ट दी कि वह अलवर की एक महिला के संपर्क में सोशल मीडिया के माध्यम से साल 2022 में आए। इस महिला के संपर्क में आने के बाद मिलना-जुलना हुआ और महिला ने उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद महिला का गिरोह ब्लैकमेलिंग करने लगा कि या तो तुम पैसे दो, नहीं तो रेप का मामला दर्ज कराया जाएगा। इस मामले में महिला और उसके भाई-बहन भी शामिल थे। वह भी कई बार फोन करके उनसे पैसे ऐंठते थे और कहते थे या तो पैसे दे दो, नहीं तो तुम्हारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे।

डर की वजह से इंस्पेक्टर ने 90 लाख रुपए दिए। जिसमें 50 लाख रुपए नेट बैंकिंग और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए भेजे गए और कुछ पैसे चेक के द्वारा दिए गए। बाकी के पैसे इंस्पेक्टर ने अपने साथियों से उधार लेकर दिए। इसके सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स उन्होंने प्रस्तुत किए हैं। इसी मामले में फंसे एक सिपाही से 6.5 लाख रुपए ठगे गए हैं। इन लोगों ने फोन की चैटिंग सहित अन्य सबूत पेश किए हैं। इस मामले में 8 लोग आरोपी हैं। ये महिला पहले भी 7 मुकदमे दर्ज कर चुकी है, जिसमें रेप, मारपीट और खुद के पति पर भी दहेज प्रताड़ना का मुकदमा है।

पुलिस ने महिला और उसके भाई-बहन को पकड़ा

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला के घर पर रेड डाली। यहां से आपत्तिजनक सामग्री सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। महिला और उसके भाई-बहन को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Used to blackmail by making objectionable videos woman cheated police inspector of Rs 90 lakh by honeytrap
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.