Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये हैं नुकसान, डायबिटिज ही नहीं हृदय रोगी भी संभलकर करें अदरक का सेवन

ये हैं नुकसान, डायबिटिज ही नहीं हृदय रोगी भी संभलकर करें अदरक का सेवन

faridabadnews24By faridabadnews24February 9, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Ginger Side Effects: चाय की चुस्कियों से लेकर खाने का स्वाद बढ़ाने तक अदरक भारतीय रसोई में कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। बदलते मौसम में लोग इम्यूनिटी बूस्ट करके सर्दी-खांसी से बचने के लिए भी अदरक का कई तरह से यूज करते हैं। अदरक में मौजूद कई औषधीय गुण उसे सेहत के लिए वरदान बनाते हैं। बावजूद इसके अदरक का ज्यादा सेवन करने से सेहत को फायदे की जगह कई बड़े नुकसान होने लगते हैं। आइए जानते हैं जरूरत से ज्यादा अदरक खाने के ऐसे ही कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में।

अदरक का अधिक सेवन करने से होते हैं ये नुकसान-

हृदय से जुड़ी समस्याएं-
यूं तो अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी गुण इसे दिल की सेहत के लिए अच्छा बनाते हैं। लेकिन अदरक का अधिक मात्रा में सेवन दिल की धड़कन में अनियमितता, धुंधली दृष्टि और अनिद्रा जैसी समस्याओं का खतरा पैदा कर सकता है। अनिद्रा को रक्तचाप और दिल की बीमारियों को बढ़ाने वाले कारक के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में इन समस्याओं से बचने के लिए अदरक का सेवन अधिक मात्रा में करने से बचें।

डायबिटिज-
अदरक का अधिक सेवन ब्लड शुगर लेवल को भी कम कर सकता है। जिन शुगर रोगियों का डायबिटिज लेवल पहले से ही सामान्य से कम रहता है उन्हें अदरक का ज़्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। अदरक का ज्यादा सेवन ब्लड शुगर लेवल को अचानक कम करके हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति बना सकता है।

लो ब्लड प्रेशर की समस्या-
जिन लोगों को ब्लडप्रेशर लो रहने की शिकायत रहती है, उन्हें अदरक का सेवन संभलकर करना चाहिए। अदरक की ज्यादा मात्रा उनकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। अदरक में खून पतला करने का गुण (ब्लड थिनर)मौजूद होता है। जिसकी वजह से लो बीपी वाले लोगों की समस्या बढ़ सकती है।

सीने में जलन होना-
कच्‍ची अदरक का सेवन करने से सीने में जलन महसूस हो सकती है। दरअसल, अदरक का सेवन अधिक करने से एस‍िड र‍िफ्लक्‍स की समस्‍या बढ़ जाती है। कई बार ये दर्द सीने के ह‍िस्‍से में भी होने लगता है। ज‍िन लोगों को हार्ट से जुड़े रोग हैं, उन्‍हें कच्ची अदरक खाने से बचना चाह‍िए।

पेट में गैस बनने की समस्‍या-
कच्‍ची अदरक का सेवन करने से पेट में गैस बनने की समस्‍या हो सकती है। अदरक की तासीर गरम होती है। इसका सेवन सब्‍जी में पकाकर किया जाता है। लेकिन आप अगर कच्‍ची अदरक का सेवन अधिक करते हैं तो ऐसा करने से आपको पेट दर्द,गैस और अपच की समस्या हो सकती है।

रोजाना कितना अदरक खाना सुरक्षित-
आम व्यक्ति- 5ग्राम अधिकतम
गर्भवती महिला-2.5 ग्राम
हाइपोग्लाइसीमिक पेशेंट-3 ग्राम
पेट खराब होने पर-1.2 ग्राम
वेट लॉस के लिए-1 ग्राम

 

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 not only diabetics but also heart patients should consume ginger with caution. These are the disadvantages
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.