Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भेष बदलकर पिछले कई दिनों से था फरार, बलात्कार का आरोपी भोंदू बाबा भोपाल से गिरफ्तार

भेष बदलकर पिछले कई दिनों से था फरार, बलात्कार का आरोपी भोंदू बाबा भोपाल से गिरफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24February 10, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

अमरावती:  देश में ढोंगी बाबाओं की बाढ़ सी आ चुकी है। यह ढोंगी बाबा भोलेभाले लोगों को अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाते हैं और उनके साथ धोखाधड़ी करके फरार हो जाते हैं। कुछ तो इससे भी बढ़कर अपने भक्तों और अनुयायियों के साथ अपराध को अंजाम देकर गायब हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला पिछले दिनों महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ था।

25 जनवरी को दर्ज हुआ था मामला

अमरावती जिले के मार्डी आश्रम स्थित गुरदास भोंदू बाबा पर पिछले महीने के 25 तारीख को बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से बाबा गायब चल रहा था। दरअसल जबलपुर की एक महिला ने उसके साथ शारीरिक शोषण करने की शिकायत पुलिस थाने दर्ज कराई थी। सके बाद बाबा की खोज में पुलिस थी लेकिन बाबा फरार था।

जबलपुर की महिला के साथ किया था रेप

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि वह मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है। वह अपने पति के साथ बाबा के पास आई थी। महिला ने बताया कि उसका पति का तकलीफों से गुजर रहा था और वह इनसे निजात पाना चाहती थी। उसने जब बाबा को दिक्कतों के बारे में बताया तो उसने यहीं आश्रम में रहने को कहा। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ आश्रम में रुकी हुई थी। इस दौरान भोंदू बाबा ने उसके साथ बलात्कार किया और वीडियो बनाया। इसके साथ ही उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। लेकिन महिला नहीं दरी और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

फरारी के दौरान कई राज्यों में रहा बाबा

पुलिस ने इस मामले में बाबा के खिलाफ बलात्कार और अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही बाबा फरार हुआ था। पुलिस ने बताया कि यह बाबा ने अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी और बाल कटवा लिए थे और वह फरार हो गया था। इस दौरान वह मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के कई शहरों में गया। पुलिस को उसकी लोकेशन ना मिले इसके लिए उसने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया था। इसके साथ ही वह एक नए नंबर से कुछ लोगों के संपर्क में भी था। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बाबा भोपाल में छिपा हुआ है। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

NEWS SOURCE : indiatv

arrested from Bhopal faridabadnews faridabadnews24 Rape accused Bhondu Baba was absconding for last several days in disguise
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.