Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वार्ड नम्बंर-5 में गलियो के निर्माण और सीवर लाईन डालने का कार्य शुरू: विधायक नीरज शर्मा

वार्ड नम्बंर-5 में गलियो के निर्माण और सीवर लाईन डालने का कार्य शुरू: विधायक नीरज शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24February 12, 2024No Comments4 Mins Read

फरीदाबाद : एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा नेे एनआईटी विधानसभा की हमेशा चर्चा वाली पाकेट बाल कल्याणा स्कूल पाकेट में नई सीवर लाइन डालने के कार्य का शुभांरभ किया। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि इसी पाकेट से बेटी कामिनी ने वर्ष 2021 में ट्विट करके मुख्यमंत्री जी से कहा था कि मेरी शादी है बारात कैसे आएगी, जिसके बाद सिर्फ एक दिन सफाई करवाकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने बडे-2 प्रेस नोट जारी करे थे। लेकिन पाकेट की हालत बद से बदतर होती जा रही थी लेकिन भाजपा सरकार सिर्फ प्रेस नोट जारी करके इस पाकेट को भूल गए थे। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि विधायक बनने के बाद हर विधानसभा में उनके द्धारा बालकल्याण पाकेट की समस्या उठाई और इस मामले को आश्वासन समिति के समक्ष भी लेकर गए लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।

इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय के बडे अधिकारियों के पास सितम्बंर 2022 से लगातर पत्राचार किया गया उसके बाद भी इसपर कोई कार्यवाही नही हुई। दिनांक 26 सितम्ंबर 2023 को बालकल्याण पाकेट की समस्या को लेकर ग्रीवेंश कमेटी के समक्ष लेकर उपस्थित हुए जिसके अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री थे, उन्होने इस समस्या को सुना और अधिकारियों को फटकार लगाकर अगली बैठक तक समाधान करने के निदेश दिए लेकिन यह बात भाजपा के नेताओ को पची नही और अगले दिन ही फरीदाबाद ग्रीवेंश कमेटी के चैयरमैन मुख्यमंत्री स्वंय बन गए। जब पुनः दिनंाक 15 अक्टूबर 2023 को ग्रीवंेश कमेटी की बैठक लेने मुख्यमंत्री आए और मेरी समस्या पर उन्होने बोलते हुए कहा कि बैठक में विधायको की समस्यओं को नही सुना जाएगा और इस बाद पर भाजपा के विधायक एंव नेता तालियां बजा रहे थे। इस पाकेंट पर तत्कालीन आयुक्त यशपाल यादव एंव जितेन्द्र दहिया को इस पाकेट का दौरा करवाया था। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि आखिरकार आज इस पाकेट में सीवर लाईन डालने के लिए लगभग 60 लाख का कार्य शुरू करवाया गया है और इसके बाद मैन सीवर लाइन डालने का लगभग 93 लाख एंव 24 लाख का टैंडर दिनंाक 16 फरवरी को खुलना है। इसके बाद इस समस्या का पूर्णत5 समाधान हो जाएगा।

जीवन नगर भाग-2 एंव भाग 1 में विधायक आर्दश नगर एंव ग्राम योजना के तहत लगभग 63 लाख रू की लागत से बनने वाली 28 गलियो के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत 2 करोड रू दिए जाते है जिसमें से 63 लाख रू के कार्य जीवन नगर के है और बाकि दूसरे एरिया के। हरवीर मवाई ने बताया कि जीवन नगर भाग 2 एंव भाग 2 में सरकार के पिछले कार्यकाल में एक रू का कार्य भी नही करवाया गया, इस एरिया में 2009 से 2014 तक पूर्व मंत्री जी के समय कार्य हुए थे उसके बाद विधायक नीरज शर्मा जी ने विधायक बनने के बाद जीवन नगर में कार्य करवाने शुरू किए, हमारे जीवन नगर की मैन सडक 33 फीट रोड का निर्माण भी विधायक जी द्धारा करवाया गया है और इस एरिया में हरा समुंदर बना पड था जोकि विधायक जी के सधंर्ष के बाद ही खत्म हुआ। आज विधायक जी द्धारा हमारे जीवन नगर की 28 गलियो का शुभांरभ किया है और इसके बाद बाकि एरिया के बचे हुए कार्यो की फाईल बनकर तैयार है जैसे ही सरकार 28 करोड की फाईल पास करेगी बाकि कार्य भी हो जाएगे।

इस मौके पर पूर्व वरिष्ठ उप महापौर मुकेश शर्मा, हरबीर मावी, राम मेहर चौधरी, राम सिंह यादव, गणेश शर्मा, अतुल वशिष्ट, पंकज शर्मा, जेपी गौतम, चावला, दामोदर शर्मा, विनोद पंडित, आलोक, धर्मपाल ओला, सोनू शर्मा, इदा खान,उस्मान प्रधान, कृष्ण पांचाल,नितिन पांचाल,जय प्रकाश पांचाल,राजकुमार पांचाल,राजेश शर्मा,शिवकुमार शर्मा,छुट्टन खान,ख़ुर्शीद खान,आशु खान,हकीमुद्दीन खान,नवल किशोर,खुर्शीद खान,तुलसी यादव,अंकित सिंह, जतिन यादव,आशीष ढुल, मिथलेश पाठक, रवि ठाकुर,राज बहादूर मंडल,राम सिंह गुप्ता,सूरज कुमार, सुरेश पंडित,अलीहसन खान,मलखान खान,जियाराम नागर, जयपाल ,शशिकांत शर्मा,राजेन्द्र पंडित जी,भूपेश शर्मा, सुग्रीव शर्मा,नितिन पांचाल,सौरव देशवाल,राम मेहर,राम सिंह यादव,सीताराम यादव,टेकचंद शर्मा,रिंकू ठाकुर,कृष्ण मावी, जमील खान,मुनफेद खान,सरफ़ुद्दीन खान,याकूब खान,ऋषि जांगड़ा,विजेंदर यादव,मुकेश, विष्णु,योगेश शर्मा,सुमित्रा देवी,सुनीता देवी,कविता भारद्वाज,सुंदरी पांचाल,असगर खान,जोगिंदर सैनी,परवेज खान, अकबर खान l

Construction of streets and laying of sewer line started in Ward No. 5: MLA Neeraj Sharma faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.