Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लेनी पड़ रही पुलिस की मदद, जैकलीन फर्नांडिस को जेल में बैठे शख्स की धमकियों ने किया इस कदर परेशान

लेनी पड़ रही पुलिस की मदद, जैकलीन फर्नांडिस को जेल में बैठे शख्स की धमकियों ने किया इस कदर परेशान

faridabadnews24By faridabadnews24February 13, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक के बाद एक नई मुसीबत में फंसती जा रही हैं। उनके सामने मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा मामला पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) देख रहा है। और हाईकोर्ट में कई दलीलें पेश की जा रही हैं। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। एक्ट्रेस ने हाल में ही चुकेश चंद्रशेखर पर कई आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वो जेल में बैठकर भी उन्हें परेशान कर रहा है। ऐसे में उन्हें पुलिस का सहारा लेना पड़ा है।

जैकलीन को सता रहा डर

जैकलीन का दावा है कि सुकेश उन्हें धमकाता है और दीमागी तौर पर परेशान करता है। इससे वो काफी डरी हुई हैं। ऐसे में उन्होंने पुलिस का सहारा लेना ही सही समझा है। जैकलीन फर्नांडिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ जेल के अंदर से उसे परेशान करने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के पास मामला दर्ज कराया। जैकलीन ने पत्र विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) को भी भेजा। शिकायत पर एक विशेष इकाई को प्रारंभिक जांच शुरू करने के लिए कहा गया है।

यहां देखें पोस्ट

ईडी ने दी थी ये दलील

बता दें, हाल में ही हाई कोर्ट में ईडी ने दलील पेश की थी। ईडी का दावा था कि 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस जानबूझकर ठग सुकेश चंद्रशेखर से पैसे ले रही थीं। उसकी गैरकानूनी तरीके से हो रही इनकम के इस्तेमाल में वो पूरी तरह से शामिल थीं। ईडी की ये दलील जैकलीन के यचीके के जवाब के तौर पर सामने आई थी।

ऐसे सामने आया था सुकेश-जैकलीन का रिश्ता

बता दें, कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिसंबर 2021 में जैकलीन का भी नाम सामने आया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय की जांच में जैकलीन को भी आरोपी बनाया गया। इस मामले में एक्ट्रेस से कई बार पूछताछत की गई, जिसमें सामने आया कि जैकलीन सुकेश के साथ रिश्ते में थीं और जेल में उससे मिलने जाया करती थीं। वहीं सुकेश भी उन्हें महंगे तोहफे दिया करता था। दोनों की कई तस्वीरें भी साथ में काफी वायरल हुई थीं। इस बारे में जैकलीन की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान कभी जारी नहीं किया गया। फिलहाल ये मामला अभी भी चल रहा है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर 

बात करें एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ में नजर आने वाली हैं। जैकलीन को आखिरी बार अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ में देखा गया था। इसमें उनका एक गाने में स्पेशल अपीयरेंस था। वो इन दिनों ‘फतेह’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Jacqueline Fernandes had to take help from the police the threats from the person sitting in the jail troubled her so much.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.