20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का भाजपा युवा नेताओं ने किया स्वागत
गाजियाबाद : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के लोक प्रिय, युवा दिलों की धड़कन अभिषेक पंडित प्रदेश प्रचारक उ.प्र आईटी विभाग भाजपा व उनके भाई जैसे मित्र आयुष कौशिक जी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना आईटी विभाग ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश के लघु कुटीर उद्योगों के साथ किसान, मजदूर गरीब वर्ग को लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश के युवा भाजपा नेता अभिषेक पंडित व आयुष कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से देश में स्वदेशी वस्तुएं वनाने पर जोर दिया है।
उन्होंने कहा कि देश में स्वदेशी वस्तुएं बनाकर हर जिला व क्षेत्र में व्यक्ति आत्मनिर्भर होंगे। देश के किसान मजदूर व गरीब वर्ग को इसका लाभ मिलेगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश में आई पीपीई किट, मास्क जैसे कोविड 19 में काम आने वाली चीजों की कोई कमी नहीं होगी। ये देश का मुख्य उद्योग है भाजपा युवा नेताओं ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री जी की घोषणा के बाद सरकारी अफसरों ने हथकर्धा उद्योग के विकास के लिए काम किया तो इसके काफी अच्छे परिणाम देश को मिलेंगे।
हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी की हर बात देश हित में है कोविड 19 की वजह से दुनिया को काफी गहरी हानि हुई है। इसके चलते आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जो फैसले देश हित में लिए हैं वो काबिले तारीफ है।