
मनारा चोपड़ा ( Mannara Chopra)और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar), बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं। मुनव्वर फारुकी के साथ दोनों ने टॉप 3 में जगह भी बनाई थी। शो से बाहर आने के बाद दोनों को साथ में कई प्रोजेक्ट्स भी ऑफर हो रहे हैं। हालांकि, एक म्यूजिक वीडियो में मनारा की जगह बिग बॉस 17 की दूसरी कंटेस्टेंट आयशा खान (Ayesha Khan) ने ले ली है। मनारा चोपड़ा की जगह अभिषेक कुमार के साथ आयशा खान की केमिस्ट्री आग लगाने वाली है, क्योंकि दोनों का वीडियो जैसे ही सामने आया सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
आयशा ने ली मनारा की जगह
दरअसल, अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो सांवरे रिलीज हुआ था। फैंस को ये बेहद पसंद भी आया। वहीं, अब सांवरे को अभिषेक कुमार और आयशा खान ने मिलकर रिक्रिएट किया है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री कामल की है। फैंस को भी इनकी जोड़ी बेहद पसंद आ रही है।

अभिषेक- आयशा की सिजलिंग केमिस्ट्री
मनारा चोपड़ा से ज्यादा आयशा खान के साथ अभिषेक कुमार की जोड़ी पसंद की जा रही है। दोनों को साथ देखकर फैंस हैरान रह गए। कुछ फैंस ने तो दोनों को साथ में काम करने की सलाह दे दी, क्योंकि ऑन स्क्रीन इनकी जोड़ी बेहद खूबसूरत लगी।
अभिषेक और आयशा के दीवाने हुए फैंस
अभिषेक कुमार और आयशा खान के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, “मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि साथ में ये दोनों इतने परफेक्ट लगेंगे। कास्टिंग डायरेक्टर्स प्लीज इन्हें नई वेब सीरीज या शो में कास्ट कर लो, क्योंकि मुझे पता है कि मेरा दिल सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो से नहीं भरेगा।” एक अन्य यूजर ने कहा, “स्क्रीन पर कपल की तरह ये कितने अच्छे लग रहे हैं। ऑफ स्क्रीन तो दूर रहना ही सुरक्षित है।”
NEWS SOURCE : jagran
