Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दाग-धब्बे दूर करने में भी बेहद असरदार हैं ये उपाय चेहरे की खोई हुई चमक वापस लाने के साथ

दाग-धब्बे दूर करने में भी बेहद असरदार हैं ये उपाय चेहरे की खोई हुई चमक वापस लाने के साथ

faridabadnews24By faridabadnews24February 15, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Beauty Tips: कील-मुंहासों, दाग-धब्बों से भरा चेहरा शीशे में देखने का मन ही नहीं करता। ये खूबसूरती में तो दाग लगाते ही हैं, साथ ही कॉन्फिडेंस डाउन करने का भी काम करते हैं। कई बार तो मेकअप से भी इन्हें छिपाना मुश्किल होता है। इन प्रॉब्लम्स के साथ पॉर्लर ट्रीटमेंट्स लेने से भी पहले दस बार सोचना पड़ता है कि कहीं समस्या और न बढ़ जाए। ऐसे में नेचुरल चीज़ें ही सेफ एंड बेस्ट ऑप्शन होती हैं, तो आज हम आपको ऐसे कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जो चेहरे की खोई हुई चमक लौटाने के साथ दाग-धब्बों, पिंपल्स जैसी और कई समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकते हैं।

1. 1 छोटा चम्मच दूध की ठंडी मलाई में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। इससे चेहरे की चमक बढ़ती है। अगर आपकी स्किन नॉर्मल है, तो इसमें कुछ बूंद नींबू का रस भी मिला सकती हैं। ऑयली स्किन वाले इसका इस्तेमाल न करें।

2. 1 छोटा चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच जौ का आटा, 1/4 छोटा चम्मच शहद लें। सारी चीज़ों को मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरा के साथ इसे गर्दन कर भी अप्लाई करें और सूखने के बाद धो लें। नॉर्मल स्किन वालों के लिए बहुत ही असरदार फेस पैक है।

3. चेहरे पर रिंकल्स भी नजर आने लगे हैं, तो चावल के आटे में नींबू का रस और तिल का तेल डालकर मिक्स करें। इसके अलावा एलोवेरा जेल, कच्चा दूध और चावल के मांड से तैयार पैक भी बुढ़ापे के असर को थामने में बेहद असरदार है।

4. पुदीना, नीम और तुलसी की बराबर मात्रा लेकर इसका रस निकालें और छान लें। इस जूस में एलोवेरा जेल और थोड़ी सी मात्रा में मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। चेहरे और गर्दन पर मलें। सूखने के बाद धो लं। मुंहासों की परेशानी दूर होगी और दाग-धब्बे भी दूर होंगे। यह पैक स्किन क हाइड्रेट और हेल्दी रखता है।

5. 1-1 छोटा चम्मच गाजर व चुंकदर का रस लें और इसमें एलोवेरा जेल 2 बड़े चम्मच मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। पैक सूख जाने के बाद धो लें। हफ्ते में 3-4 बार इस पैक को लगाने पर चेहरे पर नजर आने वाली फाइन लाइन्स दूर होती हैं और रंग निखरने लगता है।

6. टमाटर का पल्प और शहद मिक्स करके इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इसे चेहरे पर अप्लाई करके कुछ देर रखें। सूखने पर धो लें। इससे चेहरे में कसावट आएगी और ओपन पोर्स की परेशानी दूर होगी। ऑयली स्किन के लिए भी यह असरदार फेस पैक है।

7. 2 छोटे चम्मच पीली सरसों को भूनकर इसमें हल्दी मिलाकर पाउडर मिलाएं। कच्चा दूध मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाकर इसे सूखने दें। गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं। चेहरे के दाग-धब्बे और झाइयां दूर हो जाएंगी।

8. 1 छोटा चम्मच चोकर, 1 चम्मच बेसन या मसूर दाल पाउडर, 2 छोटा चम्मच दही, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी का पेस्ट मिलाएं। ऑयली स्किन के लिए यह पैक असरदार है।

10. दही, गुलाबजल, मिल्क पाउडर और बादाम का तेल मिलाकर पैक बनाएं। जब भी धूप से आएं और स्किन पर टैनिंग दिखने लगे, यह पैक लगाएं। नारियल का तेल, बादाम का तेल और रोजमैरी ऑयल मिलाकर लोशन बनाएं। नॉर्मल स्किन के लिए यह अच्छा पैक है।

11. नारियल के तेल में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। उसके बाद 1 चम्मच बेसन को 2 चम्मच गुनगुने या कच्चे दूध में मिलाकर चुटकीभर बारीक पिसी हुई हल्दी और चंदन पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। फिर चेहरा 20 मिनट के बाद धो लें। यह कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बहुत ही अच्छा फेस पैक है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 These remedies are very effective in removing blemishes and also in bringing back the lost glow of the face.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.