
Crime News: पिता-पुत्री के रिश्ते को सबसे पवित्र माने जाते हैं, लेकिन इस रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक बाप ने अपनी ही बेटी को अकेली देख नियत खराब कर ली और घटिया हरकत करने लगा. जब उसकी मां लौटकर आई तो उसने पूरी आपबीती बताई l शर्मनाक मामला यूपी के अलीगढ़ का है. रोरावर थाना क्षेत्र में एक लड़की ने अपने पिता पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि उसके पिता नशेड़ी है. पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है. शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ 13 फरवरी को एक शादी में गई थी. घर में शादीशुदा बेटी और पति दुर्विजय थे l महिला लौटकर जब शाम को आई तो बेटी ने रोते हुए पूरी आपबीती बताई. पीड़िता ने पिता पर गंभीर आरोप लगाए. पीड़िता ने बताया कि शराबी पिता ने नशे में उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया. शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो वह भाग गया l
NEWS SOURCE : lalluram
