Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » तन के साथ-साथ मन भी रहता है स्वस्थ, रोज 5 मिनट प्राणायाम करने से मिलते हैं कई फायदे: Pranayama Benefits

तन के साथ-साथ मन भी रहता है स्वस्थ, रोज 5 मिनट प्राणायाम करने से मिलते हैं कई फायदे: Pranayama Benefits

faridabadnews24By faridabadnews24February 16, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Pranayama Benefits: प्राणायाम एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें अपनी सांसों पर फोकस करना होता है। इसमें अलग-अलग तरीकों और समय के लिए अपनी सांसों को कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। प्राणायाम करने से सेहत के लिहाज से कई फायदे मिलते हैं, जिसकी वजह से योग में इसका काफी महत्व है। इससे मिलने फायदों की वजह से पश्चिमी सभ्यताएं भी इसे धीरे-धीरे अपना रही हैं। आइए जानते हैं, रोज प्राणायाम करना कैसे आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

बेहतर नींद

आजकल की भाग-दौड़ वाली लाइफ में चैन से सोना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। नींद पूरी न होने की वजह से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, जिनका खामियाजा आगे चलकर उठाना पड़ सकता है। प्राणायाम इस परेशानी को दूर करने में मदद करता है। प्राणायाम करने से शरीर रिलैक्स होता है, जिससे नींद अच्छी आती है। इसलिए रोज 5 मिनट प्राणायाम करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

फेफड़ों के लिए फायदेमंद

प्राणायाम करने से फेफड़ों को मजबूत बनाने में काफी मदद मिलती है। प्राणायाम करते समय गहरी, लंबी सांसे लेनी होती हैं, जिससे फेफड़ों में मौजूद हर एलवियोली तक ऑक्सीजन पहुंतचा है और फेफड़े के मसल्स भी मजबूत बनते हैं। इसलिए हेल्दी लंग्स के लिए प्राणायाम करना काफी फायदेमंद होता है।

ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार

हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक का खतरा होता है। ब्लड प्रेशर अधिक होने की वजह से और भी कई समस्याएं हो सकती हैं। इस कारण से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में करना काफी जरूरी होता है। प्राणायाम करने से बॉडी रिलैक्स होती है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है।

स्ट्रेस कम करने में सहायता

लाइफस्टाइल की कई आदतों की वजह से कई लोगों के साथ स्ट्रेस बढ़ने की समस्या होती है। इस कारण से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। हार्ट डिजीज, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। तनाव कम करने में प्राणायाम काफी मददगार होता है। इसकी मदद से नर्वस सिस्टम काफी रिलैक्स होता है, जिससे तनाव कम करने में मदद मिलती है।

मेंटल हेल्थ के लिए लाभदायक

प्राणायाम करते वक्त सारा ध्यान अपनी सांसों पर लगाना होता है। इसलिए इस दौरान आप अपनी सांसों के लिए ज्यादा अवेयर होते हैं, जिस कारण से माइंडफुलनेस बढ़ाने में मदद मिलती है। यह एक प्रकार से मेडिटेट करने का तरीका भी होता है, जो मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

NEWS SOURCE : jagran

Along with the body doing Pranayama for 5 minutes daily gives many benefits: Pranayama Benefits faridabadnews faridabadnews24 the mind also remains healthy
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.