
फरीदाबाद: प्याली चौक के पास स्थित जाट धर्मशाला के पास गुरुवार रात खुले नाले में फंसकर एक ट्रक पलट गया। उसमें केला लदा था। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को क्रेन की मदद से बाहर निकाला। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात ट्रक चालक केला लेकर डबुआ सब्जी मंडी की ओर जा रहा था। इस दौरान प्याली चौक के आसपास सड़क पर अंधेरा छाया था। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर लगी स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थी।
फरीदाबाद: सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले मे मुख्य चौपाल दिखा नॉर्थ ईस्ट के फैशन का जलवा
ऐसे में चालक खुले नाले को देख नहीं सका। उसमें उसके ट्रक का पहिया फंस गया। उसे बाहर निकालने के चक्कर में ट्रक पलट गया। यह देखकर आसपास के लोग दौड़े और ट्रक चालक और परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला। शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
NEWS SOURCE : livehindustan
