
फरीदाबाद: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) में सहायक प्रोफेसर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर जालसाज ने एक व्यक्ति से करीब 15 लाख रुपये ऐंट लिए। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उसे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में उंची पहुंच होने का झांसा दिया था। पुलिस के अनुसार गांव भनकपुर निवासी परमवीर रावत ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी पत्नी ने एनसीईआरटी दिल्ली में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन किया था। 25 अप्रैल 2023 साक्षात्कार होनी थी। इस दौरान उसकी मुलाकात सेक्टर-49 निवासी शिवराम नामक व्यक्ति से हुई। वह उसे पहले से जानता था। शिवराम ने उसे शिक्षा मंत्रालय में उंची पहुंच होना बताया। साथ ही 30 लाख रुपये में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसने एक अधिकारी से उसकी मुलाकात भी कराई। अग्रिम राशि के रूप में 15 लाख रुपये ले लिए।
NEWS SOURCE : livehindustan
