Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ऐसे कर सकेंगे आवेदन, NCR में 80 हजार से अधिक परिवारों को 50 रुपये में मिलेगा बिजली कनेक्शन

ऐसे कर सकेंगे आवेदन, NCR में 80 हजार से अधिक परिवारों को 50 रुपये में मिलेगा बिजली कनेक्शन

faridabadnews24By faridabadnews24February 19, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बिजली कनेक्शन का लिए बिना चोरी-छुपे बिजली जला रहे लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। गाजियाबाद जिले के 80 हजार से अधिक जरूरतमंद परिवारों को अब महज 50 रुपये में बिजली कनेक्शन मिलेगा। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत परिवारों को यह सुविधा दी जाएगी। लाभार्थी सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि किश्तों में जमा करा सकेंगे।

वर्तमान में गाजियाबाद जिले के तीनों जोन में करीब 10 लाख 69 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। लगभग हर महीने आठ से दस हजार इच्छुक लोग बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करते हैं। दो किलोवाट का कनेक्शन लेने के लिए सुरक्षा फीस व दूसरे प्रकार के अधिभार जोड़ने के बाद चार से पांच हजार रुपये का खर्च आता है। जिले में जरूरतमंद तबके के ऐसे बहुत से लोग हैं जो बिजली कनेक्शन लेने तो चाहते हैं लेकिन सुरक्षा फीस देने में असमर्थ होने के चलते ले नहीं ले पा रहे हैं।

इस वर्ग के लोगों को बिजली सेवाओं से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना में सहायता प्रदान करने की व्यवस्था की है। योजना के तहत आर्थिक रूप से दुर्बल परिवारों को मात्र 50 रुपये में बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। आवेदक को आवेदन के साथ आय संबंधी प्रमाणपत्र जमा करने होंगे। निगम की ओर से आवेदन की जांच करने के बाद कनेक्शन दे दिया जाएगा। कनेक्शन मिलने के बाद लाभार्थी से शेष सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि आसान किश्तों में वसूली जाएगी। किश्त की राशि को लाभार्थी के शुरुआती नौ बिलों के साथ जोड़कर भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि योजना से न केवल जरूरतमंद परिवारों को बिजली का कनेक्शन मिलेगा बल्कि बिजली चोरी व दूसरी समस्याओं पर लगाम भी लग सकेगी। शासन की ओर आधिकारिक आदेश आने के बाद कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बिजली चोरी पर रोक लग सकेगी

निगम के अधिकारियों का कहना है कि योजना के तहत विद्युतीकरण बढ़ने के साथ ही बिजली चोरी को भी रोका जा सकेगा। अधिकारियों के अनुसार देखने में आया है कि कटिया मारकर बिजली चोरी की घटनाएं मलिन बस्तियों में अधिक होती है। वहां रखने वाले लोग आर्थिक कारण से एक साथ सुरक्षा शुल्क नहीं कर पाते हैं, जिससे इच्छा होने के बाद भी वे बिजली कनेक्शन से वंचित रह जाते हैं और मजबूरीवश उन्हें बिजली चोरी व दूसरे उपाय करने पड़ते हैं। मात्र 50 रुपये में बिजली का कनेक्शन मिलने से ऐसे परिवार भी विद्युत सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इससे मजबूरी होने वाली बिजली चोरी को रोका जा सकेगा।

-नीरज स्वरूप, मुख्य अभियंता जोन एक, ”सहज हर घर बिजली योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। योजना में 50 रुपये में कनेक्शन दिए जाने का प्रावधान है। आधिकारिक आदेश मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।”

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 more than 80 thousand families in NCR will get electricity connection for Rs 50 You can apply like this
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.