Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस पार्टी में शामिल हो जाएंगे जीते हुए कैंडिडेट, पाकिस्तान में बनेगी इमरान सरकार? निकाल लिया रास्ता

इस पार्टी में शामिल हो जाएंगे जीते हुए कैंडिडेट, पाकिस्तान में बनेगी इमरान सरकार? निकाल लिया रास्ता

faridabadnews24By faridabadnews24February 20, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

पाकिस्तान में आम चुनाव के बाद भी अब तक सरकार नहीं बन पाई है। सेना की पसंदीदा पीएमएल-एन को सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं मिल पाया। वहीं इमरान खान के प्रत्याशियों ने इस बार निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर चुनाव लड़ा था। इमरान खान का ग्रुप ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर  उभरा है। इसके अलावा चुनाव में धांधली के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इसी बीच इमरान खान के एक सहयोगी ने गठबंधन का ऐलान करते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया है। दरअसल पार्टी का नाम और निशान छिनने के बाद सबसे बड़ा संकट था कि आखिर किस नाम से इमरान खान के समर्थक सरकार बनाने का दावा पेश करें। अब इमरान के करीबियों का कहना है कि उनके जीते हुए निर्दलीय उम्मीदवार सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल में शामिल होंगे और फिर वे सरकार बनाने का दावा पेश कर देंगे।

इमरान खान के एक राजनीतिक सहयोगी ने ऐलान किया है कि पीटीआई सुन्नी इत्तेहादुल काउंसिल के साथ गठबंधन करने जा रही है। बता दें कि यह एक रजिस्टर्ड राजनीतिक दल है  जिसके केवल चेयरमैन ही चुनाव जीत सके हैं। पीटीआई के अध्यक्ष गौहर अली खान ने कहा, हम लोग इस बात पर सहमत हुए हैं कि हमारे सभी जीते हुए निर्दलीय उम्मीदवार सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक पीटीआई के जीते हुए प्रत्याशियों ने सीआईसी में शामिल होने के लिए चुनाव आयोग के पास अपना प्रार्थना पत्र भी भेज दिया है। अगर चुनाव आयोग इसकी मंजूरी दे देता है तो पीटीआई केंद्र और प्रांत दोनों जगह सरकार बनाने की स्थिति में आ सकती है।

बता दें कि पाकिस्तान मे हुए चुनाव में धांधली के आरोप लगे हैं। यहां तक कि एक अधिकारी ने यह स्वीकार करते हुए इस्तीफा भी दे दिया। रावलपिंडी के कमिश्नर ने कहा था कि उनकी देखरेख में ही चुनाव में गड़बड़ी करवाई गई। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया। कमिश्नर लियाकत अली चाथा ने कहा था कि 13 सीटों के परिणाम उनसे बदलवाए गए थे। पाकिस्तान में इमरान खान समर्थक चुनावी धांधली के खिलाफ सड़कों पर भी उतर चुके हैं। पेशावर में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पीटीआई नेता सलमान अकरम रजा को हिरासत में ले लिया।

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 will Imran government be formed in Pakistan? Will the winning candidates join this party
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.