
Haryana Budget 2024 Live Updates: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज सदन में अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश कर रहे हैं। इस बार सदन में सीएम किसानों युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता में रखेंगे।
बजट 2024-25
मुफ्त यात्रा का लाभ 1 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले 22.89 लाख परिवारों को मिलेगा, जिनमें लगभग 84 लाख लोग शामिल है। योजना पर लगभग 600 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। मुख्यमंत्री श्री मानोहरलाल, जो प्रदेश के वित्तमंत्री भी हैं, ने बजट में हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना की घोषणा की। इसके तहत गरीब परिवारों को #हरियाणारोडवेज की बसों में सालाना 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा।
NEWS SOURCE : chopaltv
