Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 13 मार्च के बाद होगा डेट का ऐलान, जानें क‍ितने चरणों में होगा मतदान, लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट

13 मार्च के बाद होगा डेट का ऐलान, जानें क‍ितने चरणों में होगा मतदान, लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट

faridabadnews24By faridabadnews24February 23, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कब हो सकता है इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के हवाले से म‍िली खबर के अनुसार, चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद क‍िसी भी दिन लोकसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान कर सकता है. 2024 के लोकसभा चुनाव 7-8 चरणों में हो सकते हैं चुनाव आयोग 13 मार्च के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है. चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों का दौरा कर रहा है और एक बार यह पूरा होने के बाद तारीखों की घोषणा की जाएगी.

केंद्रीय चुनाव निकाय के अधिकारी अभी तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं, जिसके बाद उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया जाएगा. राज्य का दौरा 13 मार्च से पहले पूरा होने वाला है.आयोग पिछले कुछ महीनों से तैयारियों का आकलन करने के लिए सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ नियमित बैठकें कर रहा है. अधिकारियों ने बताया कि सीईओ ने समस्या वाले क्षेत्रों, ईवीएम की आवाजाही, सुरक्षा बलों की उनकी आवश्यकता, सीमाओं पर कड़ी निगरानी को सूचीबद्ध किया है. अधिकारियों ने कहा कि विशेष रूप से, चुनाव आयोग इस साल चुनावों के सुचारू संचालन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करने की योजना बना रहा है.

लोकसभा चुनाव में आर्टिफिशियल इंटेल‍िजेंस का इस्‍तेमाल
इंड‍िया टूडे की र‍िपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग ने मई से पहले होने वाले लोकसभा चुनावों के स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्‍तेमाल कर सकता है. सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत सूचनाओं को चिह्नित करने और हटाने के लिए ईसीआई के भीतर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए एक व‍िभाग भी बना सकता है.

चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर झूठी और भड़काऊ सामग्री को हटाने का काम तेजी से किया जाएगा और यदि कोई पार्टी या उम्मीदवार नियमों का उल्लंघन करना जारी रखता है, तो आयोग कड़ी कार्रवाई करने के लिए तैयार है, जैसे कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को खातों को निलंबित करने या उन्हें ब्लॉक करने के लिए कहना.

NEWS SOURCE : news18

big update regarding the date of Lok Sabha elections Date will be announced after March 13 faridabadnews faridabadnews24 know in how many phases voting will take place
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.