
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बहुत जल्द साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं. वह तेलुगु फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ में नजर आएंगी, जिसमें साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर लीड रोल निभा रहे हैं. वहीं, सैफ अली खान भी इस मूवी का अहम हिस्सा हैं. ‘देवरा’ में जाह्नवी कपूर एक अलग ही अवतार में नजर आएंगी. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि शूटिंग के वक्त उन्हें तेलुगु में लिखे डायलॉग्स से बहुत दिक्कत हुई क्योंकि वह ठीक से भाषा को बोल नहीं पा रही थीं. उन्होंने ये भी बताया कि किस तरह फिल्म की टीम ने उनकी मदद की.
द वीक के साथ इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी कपूर ने कहा, ‘मैंने कभी तेलुगु भाषा नहीं सीखी और इस वजह से मुझे खुद पर मुझे शर्म आती है. मैं इसे फोनेटेक्ली समझ सकती हूं लेकिन मैं इसे बोल नहीं सकती. हां, यह मेरे सबसे बड़े पछतावे में से एक है. लेकिन देवरा की टीम बहुत धैर्यवान और मददगार है. वे ऐसे दिग्गजों के साथ काम कर रहे हैं और मैं बहुत आभारी हूं कि वे मदद मांगने पर तुरंत मुझे मेरी लाइन्स समझा देते हैं.’
जाह्नवी कपूर के हाथ लगीं और साउथ फिल्में?
कुछ दिनों पहले फिल्ममेकर बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कन्फर्म किया कि बेटी जाह्नवी कपूर, राम चरण और सूर्या के साथ भी फिल्में कर रही हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने इस खबर पर ना तो मुहर लगाया और ना ही खंडन किया. जाह्नवी कपूर ने कहा, ‘मेरे पिता ने कुछ घोषणा की है और मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा है? मेरी दूसरी फिल्मों के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी.’
इस दिन रिलीज होगी ‘देवरा’
जाह्नवी कपूर की पहली तेलुगु फिल्म ‘देवरा’ 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसमें सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आएंगे. ‘देवरा’ के अलावा जाह्नवी कपूर के पास ‘मिस्टर एंड मिसेस माही’ और ‘उलझ’ जैसी फिल्में हैं. वहीं, जाह्नवी कपूर करण जौहर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म में नजर आएंगी जिसका ऐलान हाल ही में किया गया है. इस फिल्म में वरुण धवन के साथ जाह्नवी कपूर की जोड़ी नजर आएगी.
NEWS SOURCE : news18
