
Sara Ali Khan Recreate Video: सारा अली खान फिल्मों में तो दर्शकों का मनोरंजन करती ही हैं साथ ही वह इंस्टग्राम पर फैन्स को इम्प्रेस करने में पीछे नहीं रहती हैं। कभी वह ट्रैवेल वीडियोज शेयर करती हैं तो कभी उनके शायरी वाले वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अब एक्ट्रेस ने बैडमिंटन खेलते हुए गाना ‘ढल गया दिन’ को रीक्रिएट किया है। सारा ने पिंक कलर की पोल्का डॉट्स प्रिंट्स शिफान साड़ी पहनी है और बालों को 70 के दशक की एक्ट्रेसेस जैसा रखा है।
फैन्स ने शर्मिला टैगोर से की तुलना
सारा ने वीडियो में बिहाइंड द सीन्स दिखाया है। वह परफेक्ट पोज देने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘रियल वर्सेस रील। बिहाइंड द सीन्स में है असली फील। ‘कमेंट सेक्शन में उनकी बुआ ने रेड हार्ट का इमोजी बनाया। एक फैन ने लिखा, ‘यह हेयरस्टाइल आप पर बहुत अच्छा लग रहा है।’ एक ने कहा, ‘शर्मिला जी की कॉपी।’ एक यूजर ने कमेंट में कहा, ‘मैडम बहुत हॉट लग रही हो।’
सारा का रेट्रो लुक
‘ढल गया दिन’ गाना फिल्म ‘हमजोली’ (1970) का है। यह गाना जीतेंद्र और लीना चंदावरकर पर फिल्माया गया है। सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने लुक को शेयर करते हुए लिखा, ‘फीलिंग रेट्रो।’ सारा ने इससे पहले अपने पिता सैफ अली खान की फिल्म ‘दिल चाहता है’ का डायलॉग रीक्रिएट किया। यह एक विज्ञापन के लिए शूट है।
अपकमिंग फिल्में
सारा की पिछली फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ आई थी जिसमें उनके साथ विकी कौशल है। उनकी आने वाली फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ है। फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर 21 मार्च को रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ है।
NEWS SOURCE : livehindustan
