Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » करीब 84 लाख लोगों को मिलेगी मुफ्त परिवहन सुविधा, अंत्योदय परिवारों को बड़ी सौगात: Haryana News

करीब 84 लाख लोगों को मिलेगी मुफ्त परिवहन सुविधा, अंत्योदय परिवारों को बड़ी सौगात: Haryana News

faridabadnews24By faridabadnews24February 29, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

“हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना” के तहत 1 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले 22.89 लाख परिवारों को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। इसमें करीब 84 लाख लोग शामिल हैं. इस योजना पर करीब 600 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है. यह जानकारी आज शुक्रवार को बजट सत्र में सीएम मनोहर लाल ने दी.

अंत्योदय परिवार परिवहन योजना क्या है?
आपको बता दें कि हरियाणा सरकार अंत्योदय परिवारों के लिए एक नई योजना लेकर आई है, जिसका नाम है “हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना” यानि “खुशहाल”। इस योजना के लागू होने से राज्य के अंत्योदय परिवारों को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा। इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। योजना के तहत अंत्योदय परिवारों को प्रति वर्ष 1,000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा।

प्राइवेट पार्ट भी काटे, 20 टुकड़े कर शव को दो बैग में भरकर फेंका: यूपी में श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना

योजना का मुख्य उद्देश्य
योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के अंत्योदय परिवारों को बिना किसी शुल्क के बस से यात्रा करने का अवसर प्रदान करना है, ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। इस योजना के लागू होने से अंत्योदय परिवारों को अब यात्रा के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। यह योजना अंत्योदय परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

योजना की विशेषताएं एवं लाभ
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत अंत्योदय परिवारों को मुफ्त परिवहन सुविधा मिलेगी। इस योजना का लाभ केवल ऐसे परिवारों को मिलेगा जिनमें 3 से अधिक सदस्य हैं और उनकी वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख रुपये से कम है। योजना के तहत अंत्योदय परिवार के प्रत्येक सदस्य को हर साल 1,000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ पाकर अन्त्योदय परिवारों को धन की बचत होकर आर्थिक मदद मिलेगी।

योजना के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
इस योजना के लिए केवल हरियाणा के अंत्योदय परिवार ही पात्र होंगे।
आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इस योजना का लाभ केवल वही परिवार उठा सकते हैं जिनमें 3 से अधिक सदस्य हैं।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची
आधार कार्ड
राशन पत्रिका
निवास प्रमाण पत्र
परिवार पहचान पत्र.
वार्षिक आय प्रमाण पत्र
मोबाइल नंबर

NEWS SOURCE : chopaltv

a big gift to Antyodaya families: Haryana News About 84 lakh people will get free transport facility faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.