
मथुरा: प्रेमानंद महाराज के इंटरनेट पर कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं. प्रेमानंद महाराज की कथा और प्रवचनों का एक वीडियो सोशल मेडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल विडियो में महाराज जी ने बताया है कि अगर ऐसी परस्थिति हो जाए कि मां और पत्नी में किसी एक का चयन करना पड़े तो क्या करोगे?
वायरल वीडियो में महाराज जी ने कहा कि जब हर रोज मां और पत्नी के बीच लड़ाई और घर में कलह रहती है, तो ऐसे वक़्त में मां का साथ देना चाहिए या पत्नी का? यह जानना बहुत ज़रूरी है. एक मां जिसने आपको जन्म दिया और एक पत्नी जो आपके साथ रहने के लिए अपना सबकुछ छोड़कर आपके घर आयी है. ऐसे में दोनों में से किसका साथ देना सही है.
किसी एक का त्याग करना चाहिए या नहीं?
इस पर महाराज जी कहते हैं कि ऐसे समय पर किसी भी स्थिति में पत्नी को अपना संग स्वीकार करके, मां की सेवा करनी चाहिए. त्याग दोनों का नहीं करना चाहिए. अगर पति, पत्नी और मां दोनों का त्याग कर दे, तो उसका धर्म नष्ट हो जाएगा. अगर माता पिता का त्याग करके पत्नी का अनुराग पूर्वक हम सेवन करते चल दिए तो हमारा कर्तव्य नष्ट हो जाएगा.
पत्नी और मां के लिए हमारा क्या कर्तव्य है?
अगर हम पत्नी को त्याग करके माता पिता का पक्ष लेते है तब भी हमारा कर्तव्य नष्ट हो जाएगा. अगर पत्नी को मां गाली देती है तो हम पत्नी को दुलार करके समझा लेंगे. लेकिन अगर मां को पत्नी गाली देती है तो ये गलत है, क्योंकि मां पुज्या होती है. महाराज जी ने आगे कहा कि एक पुरुष के लिए पत्नी अंग होती है और माता-पिता पूज्य होते हैं.
NEWS SOURCE : news18
