Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Lok Sabha Election 2024: जल्द आएगी पहली लिस्ट, क्या बड़े चेहरों का टिकट काटेगी भाजपा?

Lok Sabha Election 2024: जल्द आएगी पहली लिस्ट, क्या बड़े चेहरों का टिकट काटेगी भाजपा?

faridabadnews24By faridabadnews24March 1, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच अब पार्टियां उम्मीदवारों के चयन पर रणनीति बनाने लगी हैं। इसी को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बीती रात बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी समेत इसके सदस्यों ने लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची को अंतिम रूप देने पर मंथन किया।

राज्यों के नेताओं के साथ प्रत्याशियों पर मंथन

आगामी लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। राज्य के संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशियों पर चर्चा के लिए ये सभी सीएम बैठक में शामिल हुए। बैठक में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत समेत कई और नेता शामिल हुए।

हारी हुई सीटों पर ज्यादा ध्यान

जानकारी के अनुसार, बैठक में उन प्रत्याशियों की सीटों को लेकर चर्चा हुई जिन पर भाजपा 2019 के चुनाव में पराजित हुई थी और जिन पर उसने अपनी संभावनाएं सुधारने का लक्ष्य तय किया है।

बड़े चेहरों का कट सकता है टिकट

इस बीच माना जा रहा है कि भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मांडविया समेत कई केंद्रीय मंत्रियों को पार्टी आम चुनाव में उतार सकती है क्योंकि पार्टी ने उन्हें राज्यसभा चुनाव में भी नहीं उतारा था। वहीं, ये भी सामने आया है कि पार्टी हमेशा की तरह कुछ मुश्किल भरी सीटों पर नए चेहरों को मौका दे सकती है, जिससे जाने-माने बड़े चेहरों का टिकट कटने की संभावना है।

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Lok Sabha Election 2024: First list will come soon will BJP cut tickets for big faces?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.