Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बुजुर्गों की करेगी देखभाल हरियाणा पुलिस अब, हर 15 दिन में बुजुर्गों को संभालने जायेंगे प्रहरी

बुजुर्गों की करेगी देखभाल हरियाणा पुलिस अब, हर 15 दिन में बुजुर्गों को संभालने जायेंगे प्रहरी

faridabadnews24By faridabadnews24March 4, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Haryana News : हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों के लिए विशेष योजना चलाई है। इसमें 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए संचालित ‘प्रहरी’ योजना के तहत 12 हजार 421 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सिपाही से लेकर उप निरीक्षक, गृह रक्षी (होम गार्ड) और विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को प्रहरी और सहायक प्रहरी बनाया गया है जो हर 15 दिन में बुजुर्गों के घर जाकर उनका हाल पूछेंगे।

प्रदेश में 80 वर्ष से अधिक आयु के तीन लाख 30 हजार से अधिक बुजुर्ग हैं। इनमें से 3600 बुजुर्ग तो ऐसे हैं जो अकेले रह रहे हैं। ‘प्रहरी’ योजना के तहत इन बुजुर्गों की कुशल क्षेम जानने के लिए सरकारी कर्मचारी उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे। यदि किसी बुजुर्ग को चिकित्सा सहायता, संपत्ति की सुरक्षा अथवा किसी अन्य मदद की जरूरत होगी तो संबंधित सरकारी विभाग के माध्यम से उसकी मदद की जाएगी।

यदि कोई सेवानिवृत सरकारी कर्मचारी भी प्रहरी योजना से जुड़ना चाहता है तो वह डायल 112 पर काल करके जुड़ सकता है। वहीं, अकेले रह रहे बुजुर्गों की देखभाल ‘वरिष्ठ नागरिक सेवा आश्रम’ योजना के तहत सेवा आश्रमों में की जाएगी। रेवाड़ी में एक ऐसा आश्रम खोला जा चुका है और एक अन्य करनाल (Haryana News) में निर्माणाधीन है। इसके अलावा 14 जिलों में इनके लिए भूमि की पहचान कर ली गई है।

वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए वर्तमान में रेड क्रास सोसायटी द्वारा पानीपत, अंबाला और पंचकूला (Haryana News) में ओल्ड एज होम चलाए जा रहे हैं। पंचकूला में ही श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा भी ओल्ड एज होम चलाया जा रहा है।  इसके अलावा 13 जिलों भिवानी, गुरुग्राम, हिसार, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पंचकूला, रोहतक, रेवाड़ी, सिरसा, यमुनानगर, झज्जर और बहादुरगढ़ में 14 डे केयर सेंटर कार्यरत हैं।

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 guards will go to take care of the elderly every 15 days Haryana Police will now take care of the elderly
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.