Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इन महिलाओं को मिलेंगे 5 लाख हरियाणा में, जानिये क्या है सरकार की योजना ?

इन महिलाओं को मिलेंगे 5 लाख हरियाणा में, जानिये क्या है सरकार की योजना ?

faridabadnews24By faridabadnews24March 5, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली हरियाणवी प्रतिभाओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले पुरस्कारों को लेकर गठित कमेटी की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ‘श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार‘ हासिल करने वाली महिला को 5 लाख रुपये की राशि, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिक्षा, सांस्कृतिक, गायन, कला, चिकित्सा, समाज कल्याण, जागृति जागरण, सशक्तिकरण, खेल, पर्वतारोहण समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह में श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार सहित अन्य श्रेणियों के पुरस्कार भी दिए जाएंगे। जिसमें इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड, एएनएम/नर्सिस/एमपीडब्ल्यू श्रेणी में पुरस्कार, महिला खिलाडी पुरस्कार, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी, नोमिनी आॅफ स्त्री शक्ति पुरस्कार, महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बेहतरीन कार्य करने वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स को भी अवॉर्ड दिया जाएगा जिसके लिए विभाग की तरफ से आवेदन करने वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स के साक्षात्कार भी लिए गए। बैठक में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव श्रीमती रंजीता मेहता, महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार, विभाग की निदेशक श्रीमती मोनिका मलिक समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

NEWS SOURCE : chopaltv

faridabadnews faridabadnews24 know what is the government's plan These women will get Rs 5 lakh in Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.