Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें पूरा मामला और क्यों है ये नुकसानदेह, क्या होती है Dry Ice जिसे खाकर हॉस्पिटल पहुंच गए लोग!

जानें पूरा मामला और क्यों है ये नुकसानदेह, क्या होती है Dry Ice जिसे खाकर हॉस्पिटल पहुंच गए लोग!

faridabadnews24By faridabadnews24March 6, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

गुड़गांव के एक रेस्तरां में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस खाते ही 5 लोगों के मुंह से खून (dry ice gurgaon) निकलने लगा। पुलिस का मानना ​​है कि एक वेटर ने गलती से उन्हें माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस (Dry Ice) परोस दिया था। इसे खाने पर, उन्हें अपने मुंह में जलन का अनुभव हुआ, जिसके बाद मुंह से ब्लीडिंग होने लगी। कुछ को उल्टियां होने लगीं और स्थिति गंभीर हो गई है। इसके बाद ये लोग अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें मालूम हुआ कि उन्होंने माउथ फ्रेशनर की जगह  ड्राई आइस खा ली थी, जिसकी वजह से ये स्थिति आई। तो, आइए जानते हैं क्या है ये और इसे खाने के नुकसान डॉ. पंकज वर्मा, सीनियर कंसलटेंट, इंटरनल मेडिसिन, नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम से।

क्या होती है Dry Ice?

Dry Ice एक प्रकार से सूखी बर्फ है जिसका तापमान -80 डिग्री तक होता है। ये केवल ठोस कार्बन डाइऑक्साइड से बना होता है। इसे ऐसे समझें कि नॉर्मल बर्फ को जब आप मुंह में रखते हैं तो वो पिघलकर पानी बनने लगता है लेकिन, ये पिघलने पर सीधे कार्बन डाइऑक्साइड गैस में फैल जाता है। ड्राई आइस का उपयोग अक्सर इसके असाधारण रूप से कम तापमान के कारण किराने के सामान और मेडिकल चीजों को स्टोर करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल फोटोशूट और थियेटर में होता है।

 dry ice side effects

Image Source : SOCIAL
dry ice side effects

सेहत के लिए क्यों खतरनाक है Dry Ice?

डॉ. पंकज वर्मा, के अनुसार ड्राई आइस कार्बन डाइऑक्साइड का ही ठोस रूप है जो आमतौर पर कूलिंग एजेंट की तरह प्रयोग की जाती है। अगर आपने ड्राई आइस को ऐसी जगह पर रखा है जहां पर वेंटिलेशन नहीं है, तो ऐसे में कार्बन डाइऑक्साइड का कॉन्सन्ट्रेशन इतना बढ़ सकता है कि आपको दम घुटना, सिर दर्द, सांस लेने में तकलीफ होना, होंठ या नाखून नीले पड़ने लगना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ड्राई आइस को लंबे समय तक प्रयोग करने से फ्रॉस्टबाईट और त्वचा को नुकसान भी पहुंचता है। इसलिए इसका प्रयोग काफी सावधानी से और हवादार वातावरण में करना चाहिए।

इस तरह ड्राई आइस शरीर के लिए बहुत गंभीर खतरा हो सकती है जो खाते ही मुंह की गर्मी से पिघलेगी और तुरंत पूरे मुंह में फैल जाएगी। जैसे ही ये बर्फ पिघलती है, यह कार्बन डाइऑक्साइड गैस में बदल जाती है और आस-पास के टिशूज और सेल्स का नुकसान करती है। इससे एक व्यक्ति बेहोश हो सकता है और कुछ मामलों में मर भी सकता है। खाना तो छोड़िए  ड्राई आइस को अपनी स्किन से भी दूर रखें। इसे कभी छूएं भी तो कपड़े या चमड़े के दस्ताने पहनकर और तौलिये आदि का उपयोग करके। नहीं तो, स्किन के संपर्क में आते ही ये ब्लीडिंग का कारण बन सकती है।

इतना ही नहीं कार्बन डाइऑक्साइड के संपर्क में आने से सिरदर्द, चक्कर आना, सांस लेने में कठिनाई, कंपकंपी, भ्रम और कानों में घंटियां बजने की समस्या हो सकती है। ज्यादा एक्सपोजर से कोमा और मृत्यु तक हो सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Know the whole matter and why it is harmful people have reached the hospital after eating it! what is Dry Ice
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.