
बिग बॉस 17′ विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करते हैं। शायरियों के अलावा उनके वन लाइनर्स और लोगों को रोस्ट करने का तरीका फैंस को खूब पसंद आता है। मुनव्वर भी अपने अंदाज में उनका मजाक उड़ाने वालों को जबरदस्त तरीके से रोस्ट करने से पीछे नहीं हटते।
मुनव्वर ने शेयर किया नया वीडियो
‘बिग बॉस 17’ में अपनी सूझबूझ और शांत स्वभाव की वजह से मुनव्वर ने लोगों का दिल जीता और फिनाले तक का सफर तय किया था। वहीं, शो खत्म होने के बाद वह सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाने और उनकी पीठ पीछे बातें करने वालों को अब करारा जवाब देने से चूक नहीं रहे। मुनव्वर की पिछले कुछ दिनों से यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के साथ सोशल मीडिया पर जुबानी जंग चल रही है। इस लड़ाई को नया मोड़ देते हुए कॉमेडियन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस ने कुछ अनुमान लगाए हैं।
बातों ही बातों में कही ये बात
कॉमेडियन मुनव्वर ने एक एडवर्टाइजमेंट वीडियो शेयर किया है, जो कि पीनट बटर का है। इसकी स्क्रिप्ट में कुछ ऐसी बातें कही गई हैं, जिससे यूजर्स ने कयास लगाए हैं कि उन्होंने वीडियो के जरिये अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) और अनुराग डोभाल को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
दरअसल, इस वीडियो में मुनव्वर ने कुछ ऐसे डायलॉग बोले हैं, जैसे पीनट बटर का वीडियो बनाना। इस पर डांस वीडियो बनाना। इस वीडियो में मुनव्वर ने ‘जोकर’ शब्द का भी इस्तेमाल किया है, जो कि ‘बिग बॉस 17’ में सलमान खान (Salman Khan) ने अनुराग को कहा था। इस वीडियो पर फैंस ने चुटकी ली है।

एक यूजर ने लिखा, ‘अंजलि और अनुराग को रोस्ट करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।’ एक ने लिखा, ‘कुछ नहीं ब्रो…सारी उम्र मैं जोकर, इस सुनकर किसी की याद आ गई।’
NEWS SOURCE : jagran
