
पलवल: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (सीएम फ्लाइंग) टीम ने गुरुवार शाम समाज कल्याण विभाग में वृद्धा पेंशन को लेकर फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से नौ व्यक्ति फर्जी तरीके से वृद्धा पेंशन का लाभ लेने ले रहे थे। सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर कैंप थाना की पुलिस दो अधिकारी समेत नौ लाभार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक राजेंद्र ने बताया कि उनके पास सूचना थी कि समाज कल्याण विभाग में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से कुछ लोगों ने अपनी आयु ज्यादा दिखाकर वृद्धावस्था सम्मान भत्ता मंजूर कराया है। इस सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने मामले की जांच शुरू की जांच शुरू की।
जांच में पाया गय कि हथीन के गांव लडमाकी निवासी अब्दुल, शहनाज पत्नी अब्दुल, हसन,रसीद, सायरा पत्नी रसीद, हामिद, अमीन पत्नी हामिद ने समाज कल्याण विभाग में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उक्त लोगों ने इस योजना का लाभार्थी बनने के लिए अपने आप को 60 वर्ष से ज्यादा साबित करने के लिए सरकारी अस्पताल से मेडिकल बोर्ड से जारी आयु प्रमाण पत्र को आधार बनाया। सीएम फ्लाइंग की टीम इसकी जांच करने के लिए और वह उक्त लोगों की आयु जानने के लिए सीएमओ की रिपोर्ट प्राप्त की। इस आयु आकलन में डॉक्टर सरफराज खान ने लिखित में टीम को बताया कि इन कागजातों पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी सभी आयु प्रमाण पत्र फर्जी है। उक्त लोगों के आवेदन फार्म में मतदाता पहचान पत्र व निर्वाचन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार जन्म तिथि अलग-अलग पाई गई। लिहाजा लाभार्थियों ने फर्जी मतदान पत्रों का उपयोग करते हुए वृद्धावस्था भत्ता मंजूरी के लिए आवेदन किए।
विभाग की यह लापरवाही आई सामने
सीएम फ्लाइंग के अनुसार इसमें विभागीय अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई। विभाग के अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के दौरान और अन्य कागजातों की पड़ताल नहीं की। ऐसे में नियमों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है और भत्ता मंजूर कर दिया गया। इसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर मनजीत तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान व रविंदर से मिलीभगत करके प्रमाणपत्रों सहित अन्य कागजातों का आकलन कर वृद्धावस्था सम्मान भत्ता मंजूर करवाया गया। आरोप है कि विभाग के इन कर्मचारियों व अधिकारियों ने जानबूझकर असली कागजातों को छुपाया है। पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुटी है।
NEWS SOURCE : livehindustan
