Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लाइन हाजिर किया गया पुलिसकर्मी, लड़की ने पुलिस की गाड़ी की बोनट पर बैठकर बनाई रील

लाइन हाजिर किया गया पुलिसकर्मी, लड़की ने पुलिस की गाड़ी की बोनट पर बैठकर बनाई रील

faridabadnews24By faridabadnews24March 10, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में लोग अजीब तरह के पैंतरें आजमाते हैं। इसी तरह एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सामने आया है जहां एक युवती ने पुलिस की गाड़ी की बोनट पर बैठकर रील बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। ये रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो 8 मार्च का देवकली मंदिर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवती ने वीडियो तब शूट किया जब पुलिसकर्मी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होने के कारण लाइन लगवाने में जुटे हुए थे, तभी मौका देखकर खाली खड़ी पुलिस की गाड़ी पर युवती ने रील बना ली।

मंदिर पर भीड़ संभालने गया था पुलिसकर्मी

पुलिस की सेकंड मोबाइल पर बैठकर युवती ने वीडियो बनाया तो ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद आरक्षी को लाइन हाजिर किया गया है। सोशल मीडिया पर युवती का ये वीडियो वायरल होते ही औरैया पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस प्रशासन ने इसकी तत्काल जानकारी एकत्र की कि कब पुलिस की गाड़ी के आगे बोनट पर बैठकर लड़की ने ये रील बनाई। पुलिस ने इस मामले में जब जांच की तो पता चला कि 08-03-2024 को शिव रात्रि के पर्व पर देवकली मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस की सेकेंड मोबाइल पर ड्राइवर नही था तो लाइसेंस वाले एक आरक्षी द्वारा गाड़ी मंदिर पर भेजी गई।

युवती के परिवार को दी गई हिदायत

मंदिर पहुंचकर पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं की लाइन लगवाने चले गए। तभी एक युवती ने पुलिस की गाड़ी की बोनट पर बैठकर एक रील बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और वीडियो बनाने बाली युवती की पहचान कराई गई। इसके बाद युवती के परिवार को सख्त हिदायत दी गई।

मामले पर पुलिस ने क्या कहा?

वहीं इस पूरे प्रकरण पर क्षेत्राधिकारी औरैया सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि औरैया कोतवाली थाना अंतर्गत सरकारी वाहन पर एक युवती का सोशल मीडिया पर रील बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने बताया कि कल महाशिवरात्रि का पर्व था, जिसमें थाना कोतवाली अंतर्गत देवकली मंदिर पर श्रद्धालुओं का दर्शन पूजा करने के लिए भीड़ लगी थी। इस दौरान थाना कोतवाली के सेकंड मोबाइल की गाड़ी पर ड्राइवर न उपलब्ध होने के कारण आरक्षी जो लाइसेंस धारी था, चलाकर ले गया था।

पुलिसकर्मी किया गया लाइन हाजिर 

फिर मंदिर पहुंचकर उसने गाड़ी को पार्किंग में खड़ा कर दिया और श्रद्धालुओं की लाइन लगवाने के लिए चला गया था। इसी दौरान खड़ी गाड़ी को देखकर युवती ने वाहन पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में युवती के परिजनों को बुलाकर के सख्त हिदायत दे दी गई है। आरक्षी वाहन को छोड़कर दूसरी जगह ड्यूटी संपादन के संदर्भ में लाइन हाजिर कर दिया गया है। सभी तथ्यों की गहनता से छानबीन की जा रही है।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 girl made a reel sitting on the bonnet of the police car Policeman was deployed on the line
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.