Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जेल जा पहुंची एक्ट्रेस, ये क्या? दुबई गई थीं बॉयफ्रेंड से करने शादी

जेल जा पहुंची एक्ट्रेस, ये क्या? दुबई गई थीं बॉयफ्रेंड से करने शादी

faridabadnews24By faridabadnews24March 10, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस सोफिया हयात अक्सर ही अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। इस बार सोफिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, सोफिया हयात ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वह रोते हुए बता रही हैं कि दुबई में उनके साथ क्या हुआ था। उन्होंने बताया कि जब वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड मुबारक आइसा मुबारक मोहम्मद अल मेराखी से मिलने और शादी करने के लिए दुबई गई थीं लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर ही कई मुश्किलों का सामना करते हुए अरेस्ट होना पड़ा था। आइए जानते हैं कि क्या हुआ था सोफिया हयात के साथ।

एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तार

‘बिग बॉस 7’ में नजर आईं सोफिया हयात आए दिन अपनी ग्लौमरस तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी कहती हैं। हालांकि इस वक्त एक्ट्रेस अपने एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, हाल ही में सोफिया ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोती -बिलखती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वीडियो में रोते हुए एक्ट्रेस ये बता रही है कि दुबई में उनके साथ क्या हुआ था। उन्होंने बताया कि जब वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड मुबारक आइसा मुबारक मोहम्मद अल मेराखी से मिलने और शादी करने के लिए दुबई गई थीं तो उस दौरान उन्हें एयरपोर्ट पर ही कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अरेस्ट भी होना पड़ा था। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ था सोफिया हयात के साथ।

इस वजह से गईं जेल

सोफिया ने वीडियो  बताया कि वह अपने पूर्व एक्स-बॉयफ्रेंड मुबारक आइसा मुबारक मोहम्मद अल मेराखी से मिलने और शादी करने दुबई गई थी तो उन्हें एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया। सोफिया ने बताया कि वह दुबई बॉयफ्रेंड से शादी करने गई थीं, लेकिन फंस गईं। वह बोलीं, ‘मैं उससे शादी करने के लिए दुबई चली गई थी। इसके बजाय मुझे जेल में डाल दिया गया और फिर 2 महीने तक हिरासत में रखा गया। पुलिस ने मेरा फोन तक ले लिया था। जिन 2 महीनों में मुझे हिरासत में लिया गया, मैं हर 4-5 दिन में अपना पता बदल रही थी क्योंकि पुलिस को नहीं पता था कि मैं घर कब जाऊंगी। मुबारक आइसा मुझसे तब मिला, जब वह इलाज के लिए लंदन में मेरे पास आया। उसने मुझसे शादी करने के लिए कहा और मैं शादी करने और वहां अपना बिजनेस सेट करने के लिए गई थी। इसके बजाय, मुझे जेल में डाल दिया गया। मुझे तुरंत ही दवाई की जरूरत थी, जो दुबई में उपलब्ध नहीं थी। लेकिन मुझे फिर भी जाने की इजाजत नहीं दी गई।’

एक्स-बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा

सोफिया ने आगे बताया, ‘6 घंटे जेल में रहने के बाद, मुझे एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ पिंजरे जैसी बंद पुलिस वैन में बुर दुबई पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जब मैं पुलिस स्टेशन पहुंची, तो मुझे पीछे के कमरे में ले जाया गया। जहां 4 पुलिस अधिकारी मुझ पर चिल्लाते हुए बोले, ‘तुम £5000 (भारतीय करंसी में करीब 5 लाख 32 हजार रुपये) के लिए एक आदमी से जबरन वसूली कर रही हो और कह रही हो कि सेक्स वीडियो रिलीज कर दोगी।’ मेरा मुंह खुला का खुला रह गया और मैं रोने लगी। मेरे एक्स-बॉयफ्रेंड मुबारक आइसा मुबारक मोहम्मद अल मेराखी, जिस पर मेरे करीब 5 लाख 32 हजार रुपये बकाया थे, उसने पुलिस से झूठ बोला क्योंकि वह मेरे पैसे वापस नहीं देना चाहता था।’ वीडियो में इसके अलावा भी सोफिया अपने एक्स पर कई तरह के आरोप लगाती हुई नजर आ रही हैं।

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 The actress went to jail what is this? Had gone to Dubai to marry her boyfriend
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.