Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

faridabadnews24By faridabadnews24March 11, 2024No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा सेक्टर 23 के होटल हाउडी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। वुमन्स पावर टीम की यूथ विंग से आस्था ने बहुत ही सुन्दर मंच संचालन किया। इस अवसर मुख्य अतिथि वेनुका प्रताप सिंह जी एवं अन्य अतिथिगण पैनल एडवोकेट मनमीत कौर एवं अर्चना गोयल, डॉ दीपा गुप्ता, महिला थाने से रेनू नागर,रेनू तंवर, अंजू, सामाजिक क्षेत्र से पूनम सिनसिनवार, प्रीति, प्रीता आहूजा, दीपिका, राखी भाटिया, रीना गिल, शिल्पा खुराना सभी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी अतिथियों का संस्था की महिलाओं द्वारा पटका पहना कर और मोमेंटो देकर भव्य स्वागत सत्कार और सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में महिलाओं की आत्मनिर्भरता को दर्शाते हुए तिगांव, नवादा, अटाली एवं आसपास के अन्य गांवों से आयी हुई महिलाओं ने अपने द्वारा डिजाइन की गई और सिलाई की गई सुन्दर सुन्दर ड्रेस पहन कर रैम्प वॉक किया। महिलाओं द्वारा बहुत ही मनभावन और सुन्दर नृत्य प्रदर्शन भी किया गया। रैम्प वॉक और नृत्य प्रदर्शन में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को संस्था द्वारा सर्टिफिकेट और मेडल भी सम्मान स्वरुप दिए गए। अलग अलग समाचार पत्रों और मीडिया से आयी सभी बहनों को भी वुमन्स पावर की महिला टीम द्वारा पटका पहना कर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए संस्था द्वारा भोजन की व्यवस्था भी की गई।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्था की प्रेसिडेंट चाँदनी आजाद अली ने कहा कि यह सच कि आज महिलाएँ प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं है किन्तु अभी भी कई जगह पर उन्हें लैंगिक असमानता और भेदभाव को झेलना पड़ता है महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में हमारा यह कर्तव्य है कि हम महिलाओं की स्थिति समाज में बेहतर बनाने को लेकर प्रयासरत रहने का संकल्प ले। संस्था की वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी का कहना है कि अगर मैं आधुनिक युग के हिसाब से स्त्रियों को परिभाषित करूं तो स्त्रियों का आत्मनिर्भर होना, सुन्दर होने से ज्यादा महत्वपूर्ण है और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिवस है

इसके अलावा इस दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बन उनका हक मिल सके। शास्त्रों में भी कहा गया है – “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता” यानि कि जहाँ नारियों का सम्मान होता है वही देवता विराजते है। वुमन्स पावर संस्था टीम की अन्य महिलाओं डॉली कपूर, रिद्धिमा पाराशर, मिली, आस्था, ज़ारा सभी के परिश्रम और सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का बहुत भव्य और शानदार आयोजन सम्पन्न हुआ। नारीवाद महिलाओं को मजबूत बनाने के बारे में नहीं है महिलाएं तो पहले से ही सशक्त है यह दुनिया के उस ताकत को समझने के तरीके को बदलने के बारे में है। सभी असाधारण महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएँ ।

faridabadnews faridabadnews24 International Women's Day celebrated by the women of Women's Power organization
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.