
नई दिल्ली: शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्र न्यायालय से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। ईडी की शिकायतों पर अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए समन पर रोक लगाने से राउज एवेन्यू की सत्र अदालत ने इनकार कर दिया है। समन पर रोक लगाने की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दो दिन चली सुनवाई के बाद सत्र न्यायालय अपना निर्णय सुनाया। कोर्ट ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है। बार-बार समन जारी होने के बाद भी पेश नहीं होने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल के विरुद्ध कोर्ट में दो शिकायतें दर्ज की थीं। ईडी पूछताछ के लिए केजरीवाल के विरुद्ध आठ समन जारी कर चुकी है।
NEWS SOURCE : jagran
