
फरीदाबाद: होली के उपलक्ष्य में शराब पीकर वाहन चालाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी पुलिस ने तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में 20 से अधिक टीम ड्रंक एंड ड्राइविंग रोकने के लिए तैयार रहेगी। जगह- जगह नाके लगाकर नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अधिकारियों के अनुसार शहर में होली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। ऐसे में लोग जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। कई जगह शराब परोसने की व्यवस्था रहती है। ऐसे में लोग वहां शराब पीकर वाहन चलाते। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। लिहाजा ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करने के पुलिस तैयारी तेज कर दी है। अधिकारियों के अनुसार गुरुवार शाम से देर रात तक ड्रंक एंड ड्राइविंग का अभियान चलाया जाएगा। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती होगी।
नाके लगाकर पुलिस संदिग्ध वाहन चालकों की जांच करेगी और शराब के नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर चालान के साथ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। यातायात पुलिस थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। वैसे ड्रंक एंड ड्राइविंग के रोज चालान किए जा रहे हैं।
NEWS SOURCE : livehindustan
