
राजधानी के वेलकम स्थित कबीर नगर में गुरुवार रात 2 बजे के करीब एक दो मंजिला पुरानी इमारत ढह गई। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। नॉर्थ ईस्ट डीसीपी जॉय तिर्की ने कहा कि उनके पास रात करीब 2 बजकर 16 पर एक फोन आया कि उक्त क्षेत्र में मकान ढह गया है। इसके बाद तीन घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां अरशद (30) और तौहीद (20) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंंभीर रूप से घायल रेहान (22) का इलाज जारी है।डीसीपी ने कहा कि इस मामले में लीगल एक्शन लिया जाएगा। आगे की जांच जारी है।
#WATCH | Delhi: At around 2:16 am, a call was received regarding the collapse of a two-storey, old construction building in Kabir Nagar, Welcome. Two workers Arshad (30) and Tauhid (20) were declared dead at GTB Hospital while another worker Rehan (22) is critical and is being… pic.twitter.com/2Zjw6WmgMo
