Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा CM नायब सैनी बोले- मोदी सरकार में विकास को मिली रफ्तार, ‘कांग्रेस राज में बढ़ा भ्रष्टाचार…’

हरियाणा CM नायब सैनी बोले- मोदी सरकार में विकास को मिली रफ्तार, ‘कांग्रेस राज में बढ़ा भ्रष्टाचार…’

faridabadnews24By faridabadnews24March 21, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

रोहतक: मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी बुधवार को पहली बार प्रदेश मुख्यालय में पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक नए प्रदेश कार्यालय ‘‘मंगल कमल’’ में ली। कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि वो प्रदेश के एक-एक मतदाता तक पहुंचें और उनके साथ संपर्क कर पोलिंग बूथ तक ले जाने का प्रयास करें।

बैठक में मौजूद रहे ये लोग

ऐसा कोई व्यक्ति छूटना नहीं चाहिए जिससे भाजपा के कार्यकर्ता ने संपर्क ना किया हो। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, चुनाव सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, चुनाव प्रबंधन समिति हरियाणा के संयोजक सुभाष बराला, संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा मौजूद रहे। चुनाव प्रबंधन से जुड़े संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई, साथ ही लोकसभा, विधानसभा के अलावा बूथ स्तर पर चुनाव जीतने के फार्मूला पर मंथन हुआ। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता बड़ी मजबूती से लोकसभा चुनाव को एतिहासिक बनाते हुए दस की दस सीटें बड़े मार्जिन से जिताने का काम करेंगे।  25 मई तक दिन-रात काम करना है।

हरियाणा तेजी के साथ बढ़ रहा आगे

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खुशहाली लाकर एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया है, ताकि हरियाणा विकसित होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि जनता को घर बैठे योजनाबद्ध तरीके से इन 10 सालों में लाभ पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक इन दस सालों में हुए कामों के मैनेजमेंट को लेकर पदाधिकारियों से हुई है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार को जनता भूली नहीं है। जनता को मालूम है कि कांग्रेस राज में कैसे तीन-तीन दिनों तक लाइनों में खड़े रहने के बाद गैस का सिलेंडर मिलता था। कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया, लेकिन गरीबों को गैस सिलेंडर तक नहीं दे पाई। कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार की गति तेज हुई है, जबकि मोदी सरकार में विकास की गति बढ़ी है।

अनिज विज हमारे वरिष्ठ नेता हैं

मोदी सरकार में गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर मिले हैं और धुआं से मुक्ति मिली है। लोकसभाओं में टिकटों की घोषणा के सवाल पर सीएम ने कहा कि छह लोकसभाओं में प्रत्याशियों के नाम तय हो चुके हैं और बाकी चार लोकसभाओं के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी जल्द हो जाएगी। पूर्व गृहमंत्री अनिल विज की नाराजगी के सवाल पर सीएम ने कहा कि अनिल विज हमारे वरिष्ठ नेता हैं और उनकी कोई नाराजगी नहीं है।

NEWS SOURCE : jagran

'Corruption increased in Congress rule...' faridabadnews faridabadnews24 Haryana CM Nayab Saini said - Development gained momentum in Modi government
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.