Self Add

होने वाले दामाद को लड़की के साथ जबरदस्त ऑफर भी दे रहा ये बाप, “एक हफ्ते के अंदर जो भी मेरी बेटी से शादी करेगा…”

IMAGES SOURCE : GOOGLE

बेटी के जवान हो जाने पर एक बाप की सबसे बड़ी चिंता उसकी शादी ही होती है। बेटी के पैदा होने से लेकर उसकी शादी तक पिता के मन में ये बात जरूर होती है कि उसकी बेटी की शादी किसी अच्छे घर में हो जाए जहां वह खुश रहे। उसकी शादी धूमधाम से करने के सपने देखता है। शादी के लिए कई जगहों पर चक्कर काटता है। कई रिश्ते देखता है। रिश्तेदारों के जरिए भी रिश्ते ढूंढे जाते हैं अगर वहां नहीं मिलते तो मैट्रिमोनियल साइट्स पर भी रिश्ते देखे जाते हैं। लेकिन एक बाप अपनी बेटी के लिए रिश्ता ढूंढने का ऐसा रास्ता अपनाया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

लड़की का बाप दूल्हे को दे रहा यह जबरदस्त ऑफर

दरअसल, शख्स अपनी बेटी के लिए सोशल मीडिया पर ही दूल्हा ढूंढने लगा। लड़की के पिता ने इंस्टाग्राम पर शादी के लिए लोगों से अपील की। वीडियो में लड़की अपने पिता के साथ नजर आ रही है। जिसमें उसके पिता यह कह रहे कि जो भी उसकी बेटी से शादी करेगा, उसे वे ब्लैंक चेक देंगे, चेक पर अमाउंट दूल्हा अपनी मर्जी से लिख सकता है। वहीं वीडियो बनाने वाला शख्स लोगों को बताता है कि शख्स का कबाड़ का बिजनेस है और उसे पैसे की कोई कमी नहीं है। जो भी उसकी बेटी से शादी करेगा वह मालामाल हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे जा रहे हैं, जिसमें लोग अपनी बेटी के लिए हाथ मांगते हुए नजर आते हैं। अब ये एक नया ट्रेंड बन गया है। दूसरी चीज की इस काम के लिए सोशल मीडिया एक अच्छा प्लेटफॉर्म हो सकता है। चूंकि आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है। इसलिए यहां रिश्ते ढूंढना भी लोगों के लिए आसान हो गया है। हालांकि, इसमें कई वीडियो फेक होते हैं जो ज्यादा से ज्यादा लाइक्स पाने के लिए बनाए जाते हैं। यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कई लोग शादी का प्रस्ताव लेकर कमेंट बॉक्स में शादी के लिए हां कहने लगे

NEWS SOURCE : indiatv

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea