
Akanksha Puri Hot Photos: लव लाइफ, स्वयंवर और बिग बॉस सीजन 17 को लेकर लाइमलाइट बटोरने वालीं आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। होली के मौके पर आकांक्षा ने सेंशुअस फोटोशूट कराया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से लाइमलाइट बटोरती हैं। इस बार होली पर अभिनेत्री ने हॉट फोटोशूट से खलबली मचा दी है।
कैमरे के सामने टॉपलेस हुईं आकांक्षा पुरी
बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी ने होली के दिन इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरों से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दी। एक्ट्रेस ने टॉपलेस फोटोशूट कराया है। तीन तस्वीरों की सीरीज में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर कातिल अदाएं दिखाते हुए पोज दिया।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आकांक्षा ने कैप्शन में लिखा, “गुलाल हो… तो लाल हो। आपका फेवरेट कलर क्या है?” इन तस्वीरों पर लोग अपना दिल हार बैठे हैं। लोगों ने उन्हें हॉट और गॉर्जियस कहकर कमेंट किया। वहीं एक यूजर ने कहा, “आपने माता पार्वती का किरदार निभाया है। कम से कम आप आज के दिन उसकी तो मर्यादा रख लेतीं।”
लिप-लॉक के लिए बटोरी चर्चा
सलमान खान के फैमिली शो ‘बिग बॉस सीजन 17’ में लिप-लॉक करना आकांक्षा पुरी को भारी पड़ गया था। शो में अपने एलिगेंट पर्सनैलिटी के लिए जानी जाने वालीं आकांक्षा ने एक टास्क के दौरान जद हदीद को लिप-लॉक किया था। कई सेकंड्स तक दोनों ने किस वाला टास्क किया और फिर वीकेंड का वार में सलमान खान ने उन्हें बहुत खरी-खोटी सुनाई थी। इस किस टास्क ने आकांक्षा को शो से बाहर भी करवा दिया था। वह कुछ ही दिन रियलिटी शो में रह पाई थीं। फिलहाल, भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में काम करने के बाद जल्द ही आकांक्षा ‘श्रंगारिका’ शो में नजर आएंगी। शो में वह आभा की भूमिका में दिखाई देंगी।
NEWS SOURCE : jagran
